Google Analytics —— Meta Pixel

प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस, मलेशिया, ओमान, जॉर्डन और कतर के नेताओं से की बात, पश्चिम एशिया में शांति पर जोर

PM Modi Talk to Leaders: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 मार्च को फ्रांस, मलेशिया, ओमान, जॉर्डन और कतर के नेताओं के साथ फोन और वीडियो वार्ता की। बातचीत में पश्चिम एशिया की सुरक्षा स्थिति, तनाव कम करने और कूटनीति के जरिए शांति बहाल करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से कहा कि पश्चिम एशिया में तनाव कम करना और संवाद के रास्ते पर लौटना बेहद जरूरी है। दोनों नेताओं ने क्षेत्र और उससे परे शांति और स्थिरता बढ़ाने के लिए घनिष्ठ समन्वय जारी रखने की आशा जताई।

यह भी पढ़ें:- दुर्ग, बलरामपुर के बाद रायगढ़ में पकड़ी गई अफीम की अवैध खेती, 15 दिनों के भीतर चौथा मामला

प्रधानमंत्री ने अपने X पोस्ट में लिखा- मैंने अपने प्रिय मित्र राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से पश्चिम एशिया की स्थिति और तनाव कम करने की तत्काल आवश्यकता के साथ-साथ संवाद और कूटनीति की ओर लौटने के बारे में बात की। हम इस क्षेत्र और उससे परे शांति और स्थिरता को आगे बढ़ाने के लिए अपने घनिष्ठ समन्वय को जारी रखने के लिए तत्पर हैं। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ वार्ता में प्रधानमंत्री मोदी ने आगामी हरि राया ऐदिलफित्री के अवसर पर शुभकामनाएं दी। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की चिंताजनक स्थिति पर चर्चा की और संवाद और कूटनीति से शांति बहाल करने की साझा प्रतिबद्धता दोहराई। (PM Modi Talk to Leaders)

पीएम मोदी
पीएम मोदी

मलेशिया के प्रधानमंत्री से की बातचीत

प्रधानमंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा- मैंने अपने मित्र मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से बात की और आगामी हरि राया ऐदिलफित्री त्योहार पर उन्हें और मलेशिया के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। हमने पश्चिम एशिया की बेहद चिंताजनक स्थिति पर भी चर्चा की और संवाद और कूटनीति के माध्यम से तनाव कम करने और शांति-स्थिरता की जल्द बहाली के प्रति अपनी साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की। ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दी और क्षेत्रीय स्थिरता पर चर्चा की। उन्होंने ओमान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के उल्लंघन की निंदा दोहराई और भारतीय नागरिकों सहित हजारों लोगों की सुरक्षित वापसी में ओमान के प्रयासों की सराहना की।

जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला को दी बधाई

X पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने अपने भाई सुल्तान हैथम बिन तारिक के साथ सार्थक बातचीत की और ओमान के लोगों को ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दी। भारत और ओमान होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और निर्बाध नौवहन के लिए प्रतिबद्ध हैं। जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय से बातचीत में प्रधानमंत्री ने ईद की शुभकामनाएं दी और कहा कि ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमले निंदनीय हैं। उन्होंने फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी में जॉर्डन के प्रयासों की सराहना की और क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए कूटनीति पर बल दिया। कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने ईद की शुभकामनाएं दी और क्षेत्रीय सुरक्षा, ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमलों की निंदा की। दोनों नेताओं ने होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और निर्बाध आवागमन पर साझा प्रतिबद्धता जताई।

Back to top button
error: Content is protected !!