Google Analytics —— Meta Pixel

Delhi Blast Case : भूटान दौरे से लौटते ही पीएम मोदी पहुंचे एलएनजेपी अस्पताल, दिल्ली ब्लास्ट घायलों से की मुलाकात

एनआईए कर रही जांच, आतंकी डॉक्टर उमर की पहचान डीएनए से होगी तय

Delhi Blast Case : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुधवार को भूटान की अपनी दो दिवसीय राजकीय यात्रा समाप्त कर नई दिल्ली लौट आए। राजधानी पहुंचते ही उन्होंने दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल जाकर हाल ही में लाल किले के पास हुए धमाके में घायल लोगों से मुलाकात की।

यह भी पढ़े :- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई परियोजना निर्माण समिति की बैठक, कई विकास कार्यों को मिली मंजूरी

इस हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हैं। पीएम मोदी ने अस्पताल में घायलों का हालचाल लिया, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और इलाज में किसी तरह की कमी न रहने के निर्देश दिए। डॉक्टरों और अस्पताल प्रशासन ने उन्हें घायलों की स्थिति की विस्तृत जानकारी दी।

भूटान से लौटते वक्त प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा था कि “दिल्ली धमाके के दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।”

भूटान दौरा: भारत-भूटान संबंधों में नई ऊर्जा

भूटान यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। दोनों नेताओं ने 1,020 मेगावाट की पुनात्सांचु-2 जलविद्युत परियोजना का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।

भारत ने भूटान में ऊर्जा परियोजनाओं के लिए 4,000 करोड़ रुपये की रियायती ऋण सुविधा की घोषणा की। विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह दौरा दोनों देशों की मित्रता को और मजबूत करेगा और सहयोग के नए अवसर खोलेगा।

लाल किला ब्लास्ट केस: एनआईए ने संभाली जांच

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में UAPA की धारा 16 और 18, विस्फोटक अधिनियम और BNS की धाराओं के तहत कोतवाली थाने में केस दर्ज किया है। जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी गई है।

सूत्रों के अनुसार, विस्फोटक कार में आतंकी डॉक्टर उमर के सवार होने की आशंका है। उमर जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के कोइल का रहने वाला था और उसने 2017 में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर से एमबीबीएस किया था। वह फरीदाबाद स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी में पढ़ाता था।

फिलहाल, एनआईए ने धौज, फतेहपुर तगा, फरीदाबाद और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में तलाशी अभियान चलाया है। डीएनए सैंपल की जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि धमाके के वक्त उमर कार में मौजूद था या नहीं। (Delhi Blast Case)

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

ब्लास्ट में मारे गए लोगों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ चुकी है। इसमें बताया गया है कि मृतकों के कान के पर्दे, फेफड़े और आंतें फट चुकी थीं, साथ ही सिर और शरीर की हड्डियां भी टूटी हुई मिलीं। रिपोर्ट के अनुसार, गंभीर आंतरिक चोट और अत्यधिक रक्तस्राव मौत की प्रमुख वजह बनी। (Delhi Blast Case)

Back to top button
error: Content is protected !!