Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh News : कार से 3 करोड़ रुपये कैश बरामद, बालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हवाला लेन-देन की आशंका

Chhattisgarh News : बालोद जिले की पुलिस ने रविवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र पासिंग क्रेटा कार (MH 04 MA 8035) से करीब तीन करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। गाड़ी में सवार दो व्यक्तियों से रकम के स्रोत और उद्देश्य को लेकर पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़े :- Delhi Blast Case : भूटान दौरे से लौटते ही पीएम मोदी पहुंचे एलएनजेपी अस्पताल, दिल्ली ब्लास्ट घायलों से की मुलाकात

जानकारी के अनुसार, बालोद कोतवाली पुलिस नियमित जांच के दौरान पकड़ीभाठ गांव के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध लगने पर क्रेटा कार को रोका गया। तलाशी में कार से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों संदिग्ध पैसे के स्रोत और उपयोग के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। संदेह के आधार पर पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया और दोनों को कोतवाली थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की। (Chhattisgarh News)

हवाला कनेक्शन की आशंका

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि यह रकम हवाला कारोबार से जुड़ी हो सकती है। बताया जा रहा है कि यह पैसा रायपुर से एकत्र कर नागपुर ले जाया जा रहा था।

फिलहाल पुलिस ने नकदी जब्त कर आयकर विभाग को इसकी जानकारी दी है, ताकि वित्तीय पहलुओं की भी जांच की जा सके। वहीं दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है कि इतनी बड़ी रकम कहां से आई और किसे पहुंचाई जानी थी। (Chhattisgarh News)

Back to top button
error: Content is protected !!