Google Analytics —— Meta Pixel

राजधानी में पीएम मोदी का सभा, इन मार्गों में भूलकर न जाएं, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया रूट प्लान

PM Modi Meeting in Raipur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 7 जुलाई को रायपुर में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान कई रास्तें का ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। तो कई सड़कों पर ट्रैफिक बंद रहेगा। रायपुर यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। जानिए किन रूटों पर लोगों को जाने से बचना होगा और कौनसे रास्ते कार्यक्रम के कारण बंद रहेंगे। इस दौरान सुगम सुरक्षित आवागमन हेतु रायपुर पुलिस रायपुर द्वारा निम्नानुसार मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था बनाया गया है:-

भाजपा द्वारा आयोजित आम सभा में सम्मिलित होने वाले विशिष्ट व्यक्तियो एवं पदाधिकारियों के आवागमन हेतु मार्ग एवम् पार्किंग :- भाजपा के आम सभा कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले विशिष्ट व्यक्तियों एवं पदाधिकारी टाटीबंध की ओर से एवं रायपुर शहर की ओर से GE रोड होकर आवागमन करेंगे एवं NIT Ground, BRTS सिटीबस डिपो एवम् क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पार्किंग में आपन वाहन पार्क करेगें। (PM Modi Meeting in Raipur)

इसी प्रकार छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से आम सभा में सम्मिलित होने वाले आम नागरिकों एवं भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों के सुगम आवागमन हेतु निम्नानुसार मार्ग एवम् पार्किंग व्यवस्था बनाया गया है:-

01. बिलासपुर संभाग से होकर आने वाले आम नागरिक एवं भाजपा के सदस्य गण राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 से सिलतरा नया बाईपास रोड से टाटीबंध चौक से होकर GE रोड से सीधे NIT Ground पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेगें।

02. दुर्ग संभाग से होकर आने वाले आम नागरिक एवं सदस्यगण राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 से होकर टाटीबंध चौक से GE रोड होकर आयुर्वेदिक कॉलेज पार्किंग एवं सरोना चौक के पास पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे।

03. बस्तर संभाग, धमतरी व अभनपुर से आने वाले आम नागरिक एवं सदस्यगण राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 से होकर पचपेड़ी नाका चौक से रिंग रोड नंबर 01 से होकर होकर भाटागांव चौक कुशालपुर चौक, रायपुरा अंडर ब्रिज से लाखे नगर चौक, आश्रम तिराहा, डगनिया रोड से CSEB मैदान पार्किंग एवं ईदगाह मैदान पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क करेंगे।

यह भी पढ़े :- NCP में तख्ता-पलट, भतीजे ने चाचा के हाथ से छिनी कमान, अजित पवार खुद बने राष्ट्रीय अध्यक्ष

04. महासमुंद, बलोदा बाजार व आरंग की ओर से होकर आने वाले आम नागरिक एवं सदस्यगण राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 से होकर तेलीबांधा चौक, , शास्त्री चौक, जयस्तम्भ चौक, आमापारा, आश्रम तिराहा होकर डगनिया रोड से CSEB मैदान एवं ईदगाह मैदान पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क करेंगे।

उक्त कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जी के सुरक्षा के मद्देनजर राजधानी रायपुर की ओर आने वाले सभी मार्गों में भारी वाहनों का आवागमन सुबह 5:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। (PM Modi Meeting in Raipur)

Back to top button
error: Content is protected !!