Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ की रजत जयंती पर पीएम मोदी का दौरा सौभाग्य का अवसर – केदार कश्यप

PM Modi Visit CG : छत्तीसगढ़ के गठन की रजत जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे (PM Modi Visit CG) को लेकर राज्य के मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व और सौभाग्य का अवसर है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ एक समय शिक्षा और समानता के लिए आंदोलित राज्य था, लेकिन आज विकास की नई पहचान बन चुका है।

यह भी पढ़े :- सूरजपुर में ऑटो ड्राइवर की हैवानियत, सब्जी बेचने वाली महिला की गला घोंटकर हत्या

कश्यप ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद करते हुए कहा, “छत्तीसगढ़ का गठन अटल जी की दूरदृष्टि और संकल्प का परिणाम है। आज जब राज्य 25 वर्ष पूरे कर रहा है, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन प्रदेशवासियों के लिए सौभाग्य की बात है। वे इस अवसर पर राज्य को कई विकास सौगातें देंगे।”

कांग्रेस द्वारा पीएम मोदी की गारंटी पर उठाए गए सवालों पर उन्होंने कहा, “मोदी की गारंटी पर जनता को भरोसा है, सवाल सिर्फ कांग्रेस उठा रही है। जनता ने हर चुनाव में कांग्रेस को जवाब दिया है और आगे भी देगी।”

छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा प्रकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री कश्यप ने कहा, “जो व्यक्ति मूर्ति को क्षति पहुँचाने की कोशिश करता है, वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। सरकार ने आरोपी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की है और प्रतिमा पुनः स्थापित कर दी गई है। कुछ लोग जानबूझकर शांति भंग करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जनता ऐसे लोगों को समय आने पर जवाब देगी। (PM Modi Visit CG)

Back to top button
error: Content is protected !!