इजराइली PM बेंजामिन नेतन्याहू बोले- भारत में इजराइल के लिए जबरदस्त समर्थन, मेरे सबसे ज्यादा फॉलोअर्स भारत में
PM Netanyahu on India: इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत-इजराइल रिश्तों को लेकर बड़ा बयान दिया है। साथ ही कहा है कि भारत में इजराइल के लिए जबरदस्त समर्थन देखने को मिलता है। वेस्ट बैंक में आयोजित एक सम्मेलन में उन्होंने कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में इजराइल को आलोचना और विरोध का सामना करना पड़ता है, लेकिन भारत का माहौल अलग है। नेतन्याहू ने कहा कि भारत, इजराइल की वैश्विक रणनीति में बेहद महत्वपूर्ण स्थान रखता है। उन्होंने दोनों देशों के संबंधों को अनोखा बताते हुए कहा कि भारतीय जनता में इजराइल के प्रति खास लगाव है।
यह भी पढे़ं:- कर्नाटक CM सिद्धारमैया का इस्तीफा मंजूर, डीके शिवकुमार होंगे नए मुख्यमंत्री, 4 डिप्टी CM बनाए जाने की चर्चा
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में हमें वैधता खत्म करने की कोशिशों का सामना करना पड़ता है, लेकिन भारत में ऐसा नहीं है। भारत में इजराइल के लिए बेहद जबरदस्त प्यार है। नेतन्याहू ने यह भी दावा किया कि उनके सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स भारत से हैं। भारत और इजराइल के रिश्ते पिछले कुछ सालों में रक्षा, तकनीक, कृषि और सुरक्षा सहयोग के क्षेत्रों में लगातार मजबूत हुए हैं। खासकर PM नरेंद्र मोदी और नेतन्याहू के दौर में दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी और गहरी हुई है।नेतन्याहू का यह बयान ऐसे समय आया है, जब ईरान युद्ध और वेस्ट बैंक की नीतियों को लेकर इजराइल को कई पश्चिमी देशों और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद उन्होंने भारत को इजराइल का सबसे मजबूत समर्थक बताया। (PM Netanyahu on India)
भारत इजराइल के सबसे बड़े रक्षा खरीदारों में शामिल



