Google Analytics —— Meta Pixel

लोकमाता अहिल्याबाई के मंत्रों पर चलते हुए काम कर रही है हमारी सरकार: PM मोदी  

PM on Ahilyabai Holkar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के भोपाल के जम्बूरी मैदान में देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने दौरान अहिल्याबाई होल्कर को पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही विशेष डाक टिकट और स्मारक सिक्के का विमोचन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने दतिया और सतना हवाई अड्डों समेत कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती है। 140 करोड़ भारतीयों के लिए ये अवसर प्रेरणा का है, राष्ट्र निर्माण के लिए हो रहे भगीरथ प्रयासों में अपना योगदान देने का है। 

यह भी पढ़ें:- भारत की नारी शक्ति आतंकियों और उनके आकाओं के लिए काल बन गई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 

उन्होंने कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर कहतीं थी की शासन का सही अर्थ जनता की सेवा करना और उनके जीवन में सुधार लाना होता है। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर का नाम सुनते ही मन में श्रद्धा का भाव उमड़ पड़ता है। उनके महान व्यक्तित्व के बारे में बोलने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं। देवी अहिल्याबाई प्रतीक हैं कि जब इच्छाशक्ति होती है, दृढ़ प्रतिज्ञा होती है तो परिस्थितियां कितनी ही विपरीत क्यों ना हों, परिणाम लाकर दिखाया जा सकता है। 250-300 साल पहले जब देश गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था। उस समय ऐसे महान कार्य कर जाना कि आने वाली अनेक पीढियां उसकी चर्चा करें, ये कहना तो आसान है, करना आसान नहीं था। (PM on Ahilyabai Holkar)

  

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई ने प्रभुसेवा और जनसेवा को कभी अलग नहीं माना। कहते हैं कि वे हमेशा शिवलिंग अपने साथ लेकर चलती थी। उस चुनौतीपूर्ण कालखंड में एक राज्य का नेतृत्व, कांटों से भरा ताज, लेकिन लोकमाता अहिल्याबाई ने अपने राज्य की समृद्धि को नई दिशा दी। देवी अहिल्याबाई भारत की विरासत की बहुत बड़ी संरक्षक थीं। जब देश की संस्कृति पर, हमारे मंदिरों, हमारे तीर्थ स्थलों पर हमले हो रहे थे, तब लोकमाता ने उन्हें संरक्षित करने का बीड़ा उठाया। उन्होंने काशी विश्वनाथ समेत पूरे देश में हमारे कई मंदिरों का, हमारे तीर्थों का पुनर्निर्माण किया। ये मेरा सौभाग्य है कि जिस काशी में लोकमाता अहिल्याबाई ने विकास के इतने काम किए, उस काशी ने मुझे भी सेवा का अवसर दिया है। (PM on Ahilyabai Holkar)

प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर आप काशी विश्वनाथ महादेव के दर्शन करने जाएंगे तो वहां आपको देवी अहिल्याबाई की मूर्ति भी मिलेगी। माता अहिल्याबाई ने गवर्नेंस का एक ऐसा उत्तम मॉडल अपनाया, जिसमें गरीबों और वंचितों को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी गई। रोजगार के लिए, उद्यम बढ़ाने के लिए उन्होंने कई योजनाओं को शुरू किया। उन्होंने कृषि और वन उपज आधारित कुटीर उद्योग और हस्तकला को प्रोत्साहित किया। खेती को बढ़ावा देने के लिए छोटी-छोटी नहरों का जाल बिछाया, उसे विकसित किया। उस जमाने में जल सरंक्षण को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने कितने ही तालाब बनवाए। आज तो हम लोग भी लगातार कह रहे हैं Catch The Rain यानी बारिश के पानी की एक-एक बूंद को बचाओ। (PM on Ahilyabai Holkar)

PM मोदी ने कहा कि देवी अहिल्याबाई जी ने 250-300 साल पहले हमें ये काम बताया था। माता अहिल्याबाई राष्ट्र निर्माण में हमारी नारीशक्ति के अमूल्य योगदान का प्रतीक हैं। मैं समाज में इतना बड़ा परिवर्तन लाने वाली माता अहिल्याबाई को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं और उनसे प्रार्थना करता हूं कि आप जहां भी हो हम पर अपना आशीर्वाद बनाएं रखें। देवी अहिल्याबाई का एक प्रेरक कथन है। उसका भाव यही था कि जो कुछ भी हमें मिला है, वो जनता द्वारा दिया गया ऋण है, जिसे हमें चुकाना है। आज हमारी सरकार लोकमाता अहिल्याबाई के इन्हीं मंत्रों ओर चलते हुए कार्य कर रही है। ‘नागरिक देवो भवः’ ये आज गवर्नेंस का मंत्र है। हमारी सरकारमहिला नेतृत्व विकास के विजन को विकास की धुरी बना रही है। (PM on Ahilyabai Holkar)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार की हर बड़ी योजना के केंद्र में महिलाएं हैं। आज जितने भी हमारे बड़े अंतरिक्ष अभियान हैं, उनमें बड़ी संख्या में महिला वैज्ञानिक काम कर रही हैं। चंद्रयान-3 मिशन में तो 100 से ज्यादा महिला वैज्ञानिक और अभियंता शामिल थीं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जिस तरह शासन व्यवस्था चला रहे हैं ऐसा लगता है कि देवी अहिल्याबाई के मार्ग पर ही पूरा शासन चल रहा है। वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन के अंगारेश्वर महादेव मंदिर में पूजा की। साथ ही प्रदेश की सुख-समृद्धि की कमान की। (PM on Ahilyabai Holkar)

Back to top button
error: Content is protected !!