छत्तीसगढ़ में अगले साल के अवकाश की लिस्ट जारी, जानिए कब-कब मिलेगी छुट्टी

Chhattisgarh Holiday List: छत्तीसगढ़ सरकार ने अगले साल के अवकाश की सूची जारी कर दी है, जिसके मुताबिक प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को अगले साल 25 दिन की सामान्य त्योहारी छुट्टी मिलेगी। सामान्य अवकाश की सूची में सिर्फ दिवाली, छठ पूजा और कबीर जयंती का त्यौहार रविवार को पड़ रहा है। इसकी वजह से कर्मचारियों को तीन छुट्टियां कामकाजी दिन में नहीं मिल पा रही हैं। वहीं चार पर्व शनिवार को पड़ रहे हैं। प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में शनिवार को भी छुट्टी रहती है।

यह भी पढ़ें:- गूगल के साथ ही OYO और मेक माय ट्रिप पर भी लगा करोड़ों का जुर्माना, इस वजह से हुई कार्रवाई

सामान्य प्रशासन विभाग ने साल 2023 के लिए सार्वजनिक, सामान्य और ऐच्छिक अवकाश की अधिसूचना प्रकाशित की है, जिसके मुताबिक 17 दिन सार्वजनिक अवकाश के तौर पर दिए गए हैं। इसमें एक अप्रैल को बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी सिर्फ बैंक और कोषालय कर्मियों के लिए होगी। सभी सरकारी कार्यालयों और सरकारी संस्थाओं के लिए सामान्य अवकाश की संख्या 25 है। इसकी शुरुआत 6 जनवरी से छेरछेरा के त्यौहार से हो रही है। (Chhattisgarh Holiday List)

यहां देखें पूरी लिस्ट

 

अवकाशों की सूची में शामिल महाशिवरात्रि, भक्त माता कर्मा जयंती, ईद-उल-फितर और मोहर्रम शनिवार को पड़ रहे हैं। वहीं कबीर जयंती, दीपावली और छठ पूजा रविवार को पड़ रहे हैं। यानी इन त्यौहारों पर पहले से छुट्‌टी होने की वजह से अलग से अवकाश नहीं मिलेगा। ऐच्छिक अवकाश की सूची में शामिल 12 अवसरों को रविवार पड़ रहा है। वहीं छह अवसर शनिवार की साप्ताहिक छुटि्टयों में हैं। ऐच्छिक अवकाश की संख्या 39 बताई गई है। ऐसे में कर्मचारियों को सिर्फ 25 दिन की छुट्टी मिलेगी। (Chhattisgarh Holiday List)

छत्तीसगढ़ का नया प्रशासनिक नक्शा तैयार

इसके साथ ही चार साल में 6 जिले बनाने के बाद सरकार ने छत्तीसगढ़ का नया प्रशासनिक नक्शा तैयार है। छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोसाइटी में बने नक्शे में प्रदेश के 33 जिलों की सीमा रेखा को स्पष्ट किया गया है। इस साल अस्तित्व में आए पांच नए जिलों को अलग-अलग रंगों से चिन्हित किया गया है। मध्य प्रदेश से अलग होकर नवम्बर 2000 में छत्तीसगढ़ जब अस्तित्व में आया था तो उसके पास सिर्फ 16 जिले थे। छत्तीसगढ़ में पहला प्रशासनिक विभाजन सात साल बाद हुआ था। तत्कालीन भाजपा सरकार ने साल 2007 में दो नये जिले बनाए। उस समय दंतेवाड़ा से अलग कर बीजापुर और बस्तर से अलग कर नारायणपुर को जिला बनाया था। इसके बाद जिले बनते गए। (Chhattisgarh Holiday List)

Related Articles

Back to top button