Google Analytics —— Meta Pixel

अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी, जानिए पूरा मामला

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज शनिवार को उस समय हलचल मच गई, जब सुबह दो थानों की पुलिस टीम तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) के कोलकाता स्थित आवास पर पहुंची और तलाशी अभियान चलाया। बताया जा रहा है कि पुलिस उनके करीबी सहयोगी और निजी सहायक (PA) सुमित रॉय की तलाश में वहां पहुंची थी।

सूत्रों के अनुसार, Abhishek Banerjee के आवास पर पुलिस पहुंचने की जानकारी मिलते ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Mamata Banerjee भी मौके पर पहुंचीं। हालांकि, वह कुछ देर रुकने के बाद वहां से लौट गईं।

जानकारी के मुताबिक, Shalboni Police Station की टीम कोलकाता पुलिस के साथ मिलकर सुमित रॉय की तलाश कर रही है। सुमित रॉय पर विधानसभा चुनाव में टिकट दिलाने के नाम पर पैसे लेने का आरोप है। इसी मामले में पुलिस ने यह कार्रवाई की।

बताया जा रहा है कि सुमित रॉय पर आरोप है कि उन्होंने चुनाव में टिकट दिलाने का भरोसा देकर कुछ लोगों से धनराशि ली थी। मामले की जांच जारी है।

गौरतलब है कि इससे पहले Criminal Investigation Department ने फर्जी हस्ताक्षर मामले में Abhishek Banerjee से करीब छह घंटे तक पूछताछ की थी। यह मामला पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन से जुड़े दस्तावेजों में कथित फर्जी हस्ताक्षर से संबंधित बताया जा रहा है।

यह भी पढ़े :- Rashifal 13 June 2026: आज शनिवार का राशिफल, क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आपका दिन, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

Back to top button
error: Content is protected !!