पुलिस की दादागिरी: सिख बस ड्राइवर की पगड़ी खींचकर की मारपीट, SSP ने दो कांस्टेबलों को किया सस्पेंड
Raipur SSP Suspended Two Constables : राजधानी में सिख बस ड्राइवर की पगड़ी खींचकर मारपीट करने वाले 2 आरक्षकों को SSP संतोष कुमार सिंह ने सस्पेंड कर दिया है.
गौरतलब है कि सिख समुदाय के बहादुर सिंह के साथ टिकरापारा में पदस्थ आरक्षक चंद्रभान भदौरिया और सुरजीत सिंग सेगर ने पुलिस होने का रौब दिखाते हुए बहादुर सिंह की पगड़ी खोलकर बाल खींचा था। जिसे लेकर पीड़ित ने सिख समाज को पत्र लिखकर पगड़ी गिराने, बाल खींचने, धार्मिक- सामाजिक गलियां देने, बिना वजह मारपीट करने के लिए की जानकारी दी थी। शिकायत मिलने पर SSP संतोष कुमार सिंह ने दोनों आरक्षकों को तत्काल सस्पेंड कर दिया है. (Raipur SSP Suspended Two Constables)
यह भी पढ़े :- मजदूरों को रोजगार देने में अव्वल कवर्धा, कई बड़े जिलों को छोड़ा पीछे
बस ड्राइवर बहादुर सिंह ने बताया कि घटना 8-9 जून दरमियानी रात की है। वह महिंद्रा ट्रेवल्स में ड्राइविंग का काम करता है। ड्यूटी से वापस आकर वह बस स्टैंड के बरामदे में सो रहा था। तभी ड्यूटी में तैनात टिकरापारा थाना के दो कांस्टेबल चंद्रभान भदोरिया और सुरजीत सिंह सेंगर वहां पहुंचे। उन्होंने डंडे से छूते हुए यहां क्यों सो रहा है कहा। बहादुर ने बताया कि वह यहीं पर सोता है।
इसके बाद बहादुर ने उन्हें दुर्व्यवहार करने से मना किया। इस बात से दोनों कांस्टेबल भड़क गए। वे बहसबाजी के बाद पहले पगड़ी फिर बाल खींचकर मारपीट करने लगे। वे घसीटते हुए बस स्टैंड से थाने ले गए। फिर वहां पर पट्टे से उसे बुरी तरह मारा। इस मारपीट में बहादुर के शरीर में कई जगह चोट के निशान भी आ गए। (Raipur SSP Suspended Two Constables)




