Google Analytics —— Meta Pixel

Balodabazar Violence : कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस ने जारी किया नोटिस, प्रदर्शन में हुए थे शामिल

Balodabazar Violence : बलौदाबाजार में आगजनी और हिंसा मामले में अपडेट, भिलाई नगर के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को बलौदाबाजार पुलिस ने जारी किया नोटिस, विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस ने 9 जुलाई के लिए पूछताछ के लिए बुलाया, नही पहुँचने पर अनुसंधान में असहयोग की बात कही, बलौदा बाजार में 10 जून को हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने जारी किया नोटिस।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : अब बेटियों की शादी की चिंता नहीं, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत पीले हुए हाथ

नेताओं की उपस्थिति पर उठ रहे है सवाल
बलौदाबाजार में जिस दिन समाज का प्रदर्शन था उसमें देवेंद्र यादव शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया में भी इसका वीडियो पोस्ट किया था। हिंसा की खबरों के बाद से ही इन नेताओं की वहां उपस्थिति पर सवाल उठ रहे थे। छत्तीसगढ़ सरकार के तीन मंत्री दयालदास बघेल, टंकराम वर्मा और श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर पूर्व मंत्री गुरु रुद्र कुमार, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव और बिलाईगढ़ की विधायक कविता प्राण लहरे पर सतनामी समाज के लोगों को भड़काने का आरोप लगाया था। इस दौरान तीनों मंत्रियों ने इन नेताओं के विरोध-प्रदर्शन की तस्वीरें जारी करते हुए कहा कि मामले की न्यायिक जांच की बात कही था उन्होंने कहा कि लोगों को भड़काने के आरोप में कांग्रेस के नेताओं पर भी कार्रवाई होगी।

बता दें, 15 और 16 मई की दरमियानी रात कुछ असामाजिक तत्वों ने गिरौधपुरी धाम में सतनामी समाज के धार्मिक स्थल के पूज्य जैतखाम में तोड़फोड़ की थी. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था. पुलिस की इस कार्रवाई से समाज के लोग असंतुष्ट थे और न्यायिक जांच की मांग कर रहे थे. (Balodabazar Violence)

इस बीच गृहमंत्री विजय शर्मा ने न्यायिक जांच की घोषणा की. वहीं 10 जून को जैतखाम में तोड़फोड़ के विरोध में हजारों लोग कलेक्ट्रेट के पास एकत्र हुए और जमकर हंगामा किया. जहां प्रदर्शन हिंसक हो गया. इसके बाद उपद्रवियों ने तांडव मचाते हुए कलेक्टर और एसपी कार्यालय को आग के हवाले कर दिया. समाज के इस प्रदर्शन में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव भी शामिल हुए थे. इस मामले में अब तक 156 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. मामले में पुलिस की कार्रवाई अभी जारी है. (Balodabazar Violence)

Back to top button
error: Content is protected !!