Google Analytics —— Meta Pixel

जम्मू-कश्मीर में 4 जवान शहीद, 6 घायल, आतंकियों ने सेना के वाहन पर किया हमला

Terrorist Attack in Kathua:  जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकियों ने फिर जवानों को निशाना बनाया है। दरअसल, माचेड़ी इलाके में आतंकियों ने सेना के वाहन पर ग्रेनेड से हमला कर दिया, जिसमें 4 जवान शहीद हो गए हैं। जबकि 6 जवान घायल हुए हैं। बडनोटा गांव में जवानों और आतंकियों के बीच गोलीबारी जारी है। इलाके में अभी भी गोलीबारी हो रही है। जानकारी के मुताबिक पुलिस और सुरक्षाबल के जवान संयुक्त रूप से मचहेड़ी क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रहे थे। इसी दौरान आतंकियों ने उन पर हमला कर दिया। साथ ही फायरिंग भी की, जिसके बाद सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया है। 

यह भी पढ़ें:- Balodabazar Violence : कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस ने जारी किया नोटिस, प्रदर्शन में हुए थे शामिल

सेना के अधिकारी ने बताया कि हमले में 10 जवान घायल हुए थे, जिसमें से चार की जान चली गई। जबकि 6 जवानों का इलाज अभी भी चल रहा है। बता दें कि ये 2 महीने के अंदर सेना के वाहन पर आतंकी हमले की दूसरी घटना है। इससे पहले आतंकियों ने 4 मई को पुंछ के शाहसितार इलाके में एयरफोर्स के काफिले पर हमला किया था, जिसमें कॉर्पोरल विक्की पहाड़े शहीद हो गए थे। जबकि 4 जवान घायल भी हुए थे। आतंकियों ने सुरक्षाबलों के दो वाहनों पर फायरिंग की थी। वहीं 2 दिन के अंदर सेना पर यह दूसरा हमला है। 7 जुलाई) की सुबह आतंकियों ने राजौरी जिले के एक आर्मी कैंप पर हमला किया था, जिसमें एक जवान घायल हो गया। (Terrorist Attack in Kathua)

कल 6 आतंकी हुए थे ढेर

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में जवानों ने मुदरघम और चिन्निगम फ्रिसल में 6 आतंकियों को मार गिराया था। इस दौरान दो जवान भी शहीद हुए थे। इसे लेकर जम्मू-कश्मीर के DGP आरआर स्वैन ने कहा था कि इतनी बड़ी संख्या में आतंकियों को मार गिराना एक बड़ी उपलब्धि है। सुरक्षा माहौल को मजबूत करने की दिशा में ये मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन की सफलता इस बात का संकेत है कि जम्मू-कश्मीर में आतंक के खात्मे की लड़ाई अंजाम तक पहुंचेगी। इससे पहले 20 जून को बारामूला जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया था। (Terrorist Attack in Kathua)

Back to top button
error: Content is protected !!