Google Analytics —— Meta Pixel

CG NEWS : पत्रकार से पुलिस वाले ने की मारपीट, एसएसपी से हुई शिकायत

रायपुर : ग्रैंड न्यूज़ के वरिष्ठ पत्रकार ब्रिज साहू के साथ रायपुर के एक पुलिसकर्मी ने दुर्व्यवहार किया है। इतना ही नहीं उसके साथ मारपीट भी की है। जिसकी शिकायत पत्रकार ने SSP रायपुर से की है।

जानकारी के मुताबिक ग्रैंड न्यूज़ के पत्रकार ब्रिज साहू समाचार कवरेज करने वीआईपी रोड की ओर जा रहे थे इसी बीच वे नाश्ता करने के लिए फ़ुंडहार चौक पास रुके थे तभी एक प्रधान आरक्षक परशुराम साहू गाड़ी हटाने को लेकर ब्रिज साहू से भिड़ गए और उन्हें थप्पड़ जड़ दिया ।

यह भी पढ़ें:- भारत ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया, 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे

ब्रिज साहू का कहना है कि रायपुर पुलिस की इस गुंडा गर्दी से हर कोई परेशान है जब पत्रकार पर बेवजह पुलिस हाथ उठा सकती है तो आम जानता का क्या हाल होगा ।

ये पूरा मामला फ़ुंडहर चौक का हैं जहां प्रधान आरक्षक परशुराम साहू वर्दी का धौंस दिखाते हुए पत्रकार को दो कौड़ी का पत्रकार जैसे कई अपशब्दों का प्रयोग किया ।

Back to top button
error: Content is protected !!