Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में विदेशी फंडिंग और ED की कार्रवाई पर सियासी बयानबाजी तेज, BJP और कांग्रेस आमने-सामने

Politics on Foreign Funding: छत्तीसगढ़ में ED की छापेमारी और विदेशी फंडिंग को लेकर सामने आए खुलासों के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। BJP और कांग्रेस के नेताओं ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि सरकार और जांच एजेंसियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। BJP विधायक पुरंदर मिश्रा ने ED की कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि धमतरी और बस्तर में करीब साढ़े 6 करोड़ रुपए की खपत का मामला सामने आया है, जो गंभीर जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि यह संस्था कांग्रेस के सपोर्ट से काम करती रही। कांग्रेस हर समय ED का विरोध क्यों करती है, यह अब साफ हो रहा है। 

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में ईसाई धर्म के प्रचार के लिए विदेशी फंडिंग का इस्तेमाल, अमेरिका से आए पैसों के दुरुपयोग का शक

मिश्रा ने कहा कि विदेशी कंपनियों के साथ कांग्रेस की सांठगांठ है, लेकिन हम इससे बच गए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आभार जताते हुए कहा कि PM मोदी ने देश को नक्सलमुक्त करने का काम किया है। 2018 से 2023 के बीच जब कांग्रेस की सरकार थी, तब छोटे-बड़े चर्चों का निर्माण हुआ, इसकी फंडिंग कहां से आती है, इसकी जांच होनी चाहिए। इस पर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने पलटवार किया है। साथ ही कहा है कि अगर विदेशी फंडिंग का मामला है तो जांच करना ED का काम है। (Politics on Foreign Funding)

डबल इंजन में विदेशी फंडिंग कैसे हो रही है ?: कांग्रेस 

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में विदेशी फंडिंग हुई है। BJP सरकार आने के बाद धर्मांतरण के मामले बढ़े हैं। इनकी सरकार में ही विदेशी फंडिंग हो रही है। कांग्रेस पर आरोप लगाना कोई विषय नहीं है। सरकार को जवाब देना चाहिए कि डबल इंजन में विदेशी फंडिंग कैसे हो रही है ? इस पर भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भूपेश बघेल ने ED पर इसीलिए रोक-छेका किया था। कांग्रेस ने फॉरेन फंडिंग से लोगों को JNU भेजा। आदिवासी क्षेत्रों में फंडिंग से कई गतिविधियां संचालित की गई। नक्सलियों के बीच इनका नेटवर्क था, जनता अब सब जान चुकी है। मोदी सरकार ने विदेशी फंडिंग वाले NGO पर रोक लगाई। धर्मांतरण रोकने का कानून भी BJP ही लाई है। (Politics on Foreign Funding)

धर्मांतरण और नक्सलवाद एक ही सिक्के के दो पहलू: बृजमोहन

भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी इस मामले को लेकर कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को अशांत करने के लिए फंड दिया जा रहा है। ED की जांच में सब बेनकाब होंगे। धर्मांतरण और नक्सलवाद एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जांच एजेंसी अपने स्तर पर विस्तृत जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि ED ने जो खुलासा किया है, उसकी विस्तार से जांच करेगी, जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी, वह ED करेगी। ED की कार्रवाई और विदेशी फंडिंग के आरोपों के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति पूरी तरह गरमा गई है। BJP इसे राष्ट्रीय सुरक्षा और नक्सलवाद से जोड़ रही है, जबकि कांग्रेस इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बता रही है। मामले की जांच आगे बढ़ने के साथ ही आने वाले दिनों में राजनीतिक टकराव और तेज होने की संभावना है।

Back to top button
error: Content is protected !!