Google Analytics —— Meta Pixel

राहुल गांधी के दौरे से पहले सियासी संग्राम, बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा के ‘दिल्ली से जोकर आ रहा है’ वाले बयान पर मचा घमासान, कांग्रेस हुई हमलावर, कहा- मेंटली डिस्टर्ब हो चुके हैं

Politics on Purandar Statement: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत के साथ ही सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा के बयान ने राजनीतिक माहौल गर्मा दिया है। राहुल गांधी और कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर को लेकर दिए गए उनके बयान पर कांग्रेस के कई नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस के जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है, जबकि राहुल गांधी कल शिविर में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। इसी बीच भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए विवादित टिप्पणी की।

यह भी पढ़ें:- कल छत्तीसगढ़ के नए कांग्रेस जिलाध्यक्षों को संगठन मजबूत करने का मंत्र देंगे राहुल गांधी, जिलाध्यक्षों को मिलेंगी ये 5 बड़ी जिम्मेदारियां

भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि दिल्ली से जोकर आ रहा है। 10 दिनों तक छत्तीसगढ़ में सर्कस चलेगा। राम को काल्पनिक मानने वाले राहुल गांधी राम के मामा गांव आ रहे हैं। उनका स्वागत है। अनर्गल बयान देने वाले राहुल गांधी भारत मां के सपूत नहीं है। कांग्रेस में लेन, देन का चलन है। कांग्रेस भ्रष्टाचार में लिप्त रही है। पुरंदर मिश्रा के इस बयान के बाद कांग्रेस नेताओं ने एक के बाद एक मोर्चा संभाल लिया और भाजपा विधायक पर तीखे हमले किए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पुरंदर मिश्रा को मानसिक इलाज की जरूरत है। भाजपा उनका मानसिक इलाज कराए, नहीं कराएगी तो कांग्रेस उनको मानसिक इलाज के लिए रांची भेजने की व्यवस्था कर देगी। (Politics on Purandar Statement)

कांग्रेस संचार प्रमुख ने जताई नाराजगी

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने भी भाजपा विधायक को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पुरंदर मिश्रा मेंटली डिस्टर्ब हो चुके हैं और उन्हें इलाज की जरूरत हैं। खुद एक बार के एक्सीडेंटल विधायक हैं। पुरंदर मिश्रा को पागलखाने में एडमिट करने का समय आ गया हैं। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने भी पुरंदर मिश्रा के बयान की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि भाजपा को सर्टिफिकेट बांटना बंद करना चाहिए। उन्हें पंडित नेहरू के वंशज के बारे में टिप्पणी करने का क्या अधिकार है। राहुल गांधी के कारण देश में लोकतंत्र बचा हुआ है। वे देश के युवाओं और महिलाओं की आवाज है। भाजपा को ऐसे बयान पर शर्म आनी चाहिए।

राहुल गांधी के दौरे से पहले बढ़ी सियासी तल्खी

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पुरंदर मिश्रा ने अशिष्टता की सारी हदें पार कर दी। पुरंदर मिश्रा अपना मानसिक संतुलन खो चुके है। बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से अनुरोध है कि अपने विधायकों को बोलने की सीख दें। राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे और कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है। भाजपा जहां कांग्रेस के प्रशिक्षण कार्यक्रम और राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठा रही है, वहीं कांग्रेस भाजपा नेताओं की टिप्पणियों को असंयमित और अशोभनीय बता रही है। राहुल गांधी के दौरे से पहले शुरू हुआ यह राजनीतिक विवाद आने वाले दिनों में और ज्यादा गर्माने वाला है। (Politics on Purandar Statement)

Back to top button
error: Content is protected !!