महासमुंद रोपवे हादसे पर सियासत तेज, CM साय बोले- होगी जांच, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

Politics on Ropeway Accident: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हुए रोपवे हादसे के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि खल्लारी माता मंदिर में हुई रोप-वे दुर्घटना की सूचना अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। दुर्घटना में एक श्रद्धालु के निधन के समाचार से मन व्यथित है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज के लिए आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें:- खल्लारी माता मंदिर में रोपवे टूटने से बड़ा हादसा, एक युवती की मौत, 16 घायल, रोपवे कंपनी और 2 स्टाफ पर FIR दर्ज
CM साय ने कहा कि इस घटना की विस्तृत जांच की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। खल्लारी माता से प्रार्थना है कि इस दुर्घटना में घायल सभी श्रद्धालुओं को जल्द स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि मां खल्लारी मंदिर में घटित रोप-वे दुर्घटना अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है। इस हादसे में एक श्रद्धालु के असामयिक निधन और कई श्रद्धालुओं के घायल होने का समाचार बेहद पीड़ादायक है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की ओर से त्वरित राहत और बचाव कार्य चलाया गया और सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। सरकार की ओर से बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मैं सभी घायल श्रद्धालुओं के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
डिप्टी CM विजय शर्मा ने भी जताया दुख
उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। डिप्टी CM विजय शर्मा ने कहा कि महासमुंद जिले के खल्लारी मंदिर में हुए रोप-वे हादसा अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें। मैं सभी घायल श्रद्धालुओं के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बागबाहरा स्थित खल्लारी माता मंदिर में हुए रोप-वे हादसे का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। इस दुखद दुर्घटना में एक युवती की अकाल मृत्यु समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के हताहत होने की सूचना है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को संबल प्रदान करें।
सिंहदेव ने प्रशासन पर लगाए आरोप
पूर्व CM ने कहा कि शासन-प्रशासन से अनुरोध है कि पीड़ितों के लिए उचित सहायता राशि समेत सभी घायलों के लिए यथोचित इलाज की व्यवस्था उपलब्ध कराएं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव ने कहा कि महासमुंद के खल्लारी माता मंदिर में हुई रोप-वे दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। हादसे में घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। यह घटना गंभीर प्रशासनिक चूक और लापरवाही की ओर इशारा करती है। हादसे के बाद लंबे समय तक जिला प्रशासन का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। (Politics on Ropeway Accident)
एंबुलेंस में पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं थी: TS
उन्होंने आरोप लगाया कि एंबुलेंस में भी पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं थी। ऑक्सीजन तक की व्यवस्था नहीं थी और एंबुलेंस की स्थिति भी जर्जर बताई जा रही है। घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस पूरे मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच होनी चाहिए। दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि महासमुंद स्थित खल्लारी माता मंदिर में रोपवे टूटकर गिरने की घटना अत्यंत दुखद है। इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। ईश्वर से सभी घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। (Politics on Ropeway Accident)



