Google Analytics —— Meta Pixel

Pora Ke Tihar : मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को पोला तिहार की दी बधाई, सीएम हाउस पोला तिहार के लिए सज धज कर तैयार

Pora Ke Tihar : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों विशेष रूप से किसान भाईयों को पोला तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है। पोला तिहार की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में साय ने कहा है कि पोला तिहार किसानों का खेती किसानी से जुड़ा सबसे बड़ा त्योहार है।

यह भी पढ़े :- विष्णु भैया का सजा घर तीजा-पोरा पर, बहनों और माताओं को मायके में मिलेगा महतारी वंदन का उपहार

यह हमारे जीवन में खेती-किसानी और पशुधन का महत्व बताता है। इस दिन घरों में उत्साह से बैल और जाता-पोरा की पूजा कर अच्छी फसल और घर को धन-धान्य से परिपूर्ण होनेे के लिए प्रार्थना की जाती है। यह छत्तीसगढ़ की परम्परा, संस्कृति और लोक जीवन की गहराइयों से जुड़ा पर्व है।

यह भी पढ़ें:- देश को अर्बन नक्सल ने भी नुकसान पहुंचाया है: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

साय ने कहा कि पोला का त्यौहार हमारी संस्कृति और परम्पराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाता हैं। पोला के दिन मिट्टी के बर्तन और बैलों से खेलकर बच्चे अनजाने ही अपनी मिट्टी और उसके संस्कारों से जुड़ जाते हैं। साय ने कहा कि अगली पीढ़ियों तक अपनी समृद्ध संस्कृति को पहुंचाने और उन्हें जमीन से जोड़े रखने के लिए पारंपरिक त्योहारों का संरक्षण और संवर्धन अवश्यक है।

Pora Ke Tihar के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं के खातों में डीबीटी के माध्यम से एक-एक हजार रूपए अंतरित करेंगे। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा। (Pora Ke Tihar)

Back to top button
error: Content is protected !!