Google Analytics —— Meta Pixel

Terrorist Attack: सेना के बेस पर आतंकी हमला, गोलीबारी में 1 जवान घायल

Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर में जम्मू दरबार के पास सुंजवान आर्मी कैंप पर सोमवार को आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में कम से कम एक सैनिक घायल हो गया। यह हमला कैंप के संतरी पोस्ट इलाके के पास हुआ, जिस पर 36 इंफ्रांट्री ब्रिगेड तैनात है।

यह भी पढ़े :- विष्णु भैया का सजा घर तीजा-पोरा पर, बहनों और माताओं को मायके में मिलेगा महतारी वंदन का उपहार

रिपोर्टों के अनुसार हमला (Terrorist Attack) सुबह 11 बजे हुआ। आतंकियों ने जम्मू के सुजवां आर्मी बेस पर तैनात 36 इन्फेंट्री ब्रिगेड को निशाना बनाया। आतंकियो के घात लगाकर हमले के जवाब में सेना के जवानों ने भी गोलीबारी की। आतंकियों ने बेस के पास तैनात सेना के एक जवान को गोली मार दी। इस हमले में जवान घायल हो गया है।

यह भी पढ़ें:- देश को अर्बन नक्सल ने भी नुकसान पहुंचाया है: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

रक्षा सूत्रों का कहना है कि आतंकियों की धर-पकड़ के लिए इलाके की घेराबंदी कर ली गई है और स्थानीय पुलिस के साथ सेना ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

पिछले हफ्ते, सुरक्षा बलों ने 31 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया था। एलओसी बाड़ के पास आतंकवादियों की गतिविधि देखे जाने के बाद घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों और भारतीय सेना के बीच गोलीबारी हुई थी। (Terrorist Attack)

Back to top button
error: Content is protected !!