Raipur Crimes News : ग्राहक बनकर आई, चेन उड़ाई, अंतर्राज्यीय महिला चोर दबोची गई
Raipur Crimes News : रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के सदर बाजार स्थित भोरावत एंड संस ज्वेलरी दुकान से सोने की चेन चोरी करने वाली उड़ीसा की एक अंतर्राज्यीय महिला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई सोने की चेन भी बरामद कर ली है।
यह भी पढ़े :- बलौदाबाजार में मौत का तांडव, हाइवा की चपेट में आई बाइक, तीन की जान गई
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 3 बजे एक महिला ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकान में पहुंची। उसने सेल्समैन को बातचीत में उलझाया और इसी दौरान मौका पाकर लगभग 50 हजार रुपये मूल्य की सोने की एक चेन चोरी कर फरार हो गई। (Raipur Crimes News)
घटना की रिपोर्ट दुकान संचालक प्रिंस जैन द्वारा थाना कोतवाली में दर्ज कराई गई, जिस पर पुलिस ने अज्ञात महिला के विरुद्ध अपराध क्रमांक 16/26, धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया।
पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देश पर एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा थाना कोतवाली की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान की।
पुलिस ने आरोपी महिला निशा गुप्ता को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने चोरी की घटना को स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई सोने की चेन बरामद कर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई है। (Raipur Crimes News)
गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
निशा गुप्ता, पति बिकास गुप्ता, उम्र 42 वर्ष, निवासी शास्त्री चौक, काटाभांजी, जिला बलांगीर (उड़ीसा)।



