Google Analytics —— Meta Pixel

बलौदाबाजार में मौत का तांडव, हाइवा की चपेट में आई बाइक, तीन की जान गई

Balodabazar News : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में आज शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कसडोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत कलमीडीह गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक (हाइवा) ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़े ;- नशे में स्कूल पहुंचे शिक्षक, बंदूक लहराने से मचा हड़कंप, प्रधान पाठक पर बड़ी कार्रवाई

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक तुरकीनडीह गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही कसडोल पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में धारा 304A के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। (Balodabazar News)

फरार ट्रक चालक की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर दी गई है। साथ ही हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि ट्रक के नंबर और चालक की पहचान की जा सके। (Balodabazar News)

Back to top button
error: Content is protected !!