जनसंपर्क विभाग के 12 अधिकारियों का प्रमोशन, देखें पूरी लिस्ट

PR Department Promotion: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश सरकार ने जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा दिया है। 12 सहायक जनसंपर्क अधिकारियों को प्रमोशन देते हुए सहायक संचालक के पद पर नई पोस्टिंग दी गई है।  सरकार ने पदोन्‍नति और नवीन पदस्थापना को लेकर आदेश भी जारी कर दिया है। 

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग में बड़ा फेरबदल, इन अधिकारियों-कर्मचारियों का हुआ ट्रांसफर

देखें प्रमोशन लिस्ट

 

इससे पहले प्रदेश सरकार ने राजस्व निरीक्षकों को प्रमोशन का तोहफा दिया था। इसके अलावा कई आरआई को प्रमोट कर दूसरे जिलों में ट्रांसफर किया गया था। कुछ अफसरों को पुराने ही जिलों में पोस्टिंग मिली थी। रायपुर की RI ज्योति सिंह को नायब तहसीलदार रायपुर बनाया गया था। इसी तरह दीपेंद्र सिंह पटेल को रायपुर से धमतरी भेजा गया था। योगिता बंजारे को कबीरधाम RI से दुर्ग का नायब तहसीलदार बनाया गया था। इस आदेश में कुल 35 RI को प्रमोशन के साथ कुछ को ट्रांसफर भी मिला था। 

वहीं राज्य सरकार ने जनसंपर्क विभाग में बड़ा फेरबदल किया है, जहां उप संचालक और सहायक संचालक स्तर के अधिकारियों का तबादला किया गया है। 9 अधिकारियों और कर्मचारियों का ट्रांसफर किया गया है, जिसे लेकर आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। 5 जून को ही पुलिस मुख्यालय से बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया गया है। पुलिस स्थापना बोर्ड के फैसले के मुताबिक ये ट्रांसफर किए गए हैं, जिनमें 67 निरीक्षक, और 17 उप निरीक्षकों का तबादला किया गया है। (PR Department Promotion)

पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के कुल 167 अधिकारी और पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। इस तबादला से कोरबा समेत प्रदेशभर के अधिकारी प्रभावित हुए हैं। कोरबा जिले से निरीक्षक आशीष कुमार सिंह, राजेश कुमार चंद्रवंशी, अभय सिंह बैस, SI महेंद्र पांडेय प्रभावित हुए हैं। 17 SI, 67 निरीक्षक और 83 ASI, प्रधान आरक्षक और आरक्षक का ट्रांसफर हुआ हैं। (PR Department Promotion)

इन तबादलों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भेजे गए उस पत्र से भी जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें 3 साल से ज्यादा समय तक एक ही जगह पर जमें हुए अफसरों के ट्रांसफर की बात कही गई थी। हालांकि इस पत्र के बाद ये तबादले की पहली लिस्ट है। इसके बाद जल्द ही पुलिस और प्रशासनिक विभागों में और भी ट्रांसफर पोस्टिंग के ऑर्डर जारी किए जा सकते हैं।  इससे पहले भूपेश सरकार ने लोक निर्माण विभाग यानी PWD के 21 अफसरों का ट्रांसफर कर दिया था।  (PR Department Promotion)

Related Articles

Back to top button