CM साय ने की कथा वाचक प्रदीप मिश्रा को राज्य अतिथि का दर्जा देने की घोषणा, पढ़ें पूरी खबर
Pradeep Mishra State Guest: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुंगेली के चलान गांव (चातरखार) में आयोजित 108 महाकुंडीय यज्ञ, शिव महापुराण और विराट संत सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने व्यासपीठ पर विराजमान प्रसिद्ध शिव महापुराण कथा वाचक प्रदीप मिश्रा का अभिनंदन किया और उन्हें नमन कर आशीर्वाद लिया। साथ ही शिव महापुराण आरती में शामिल होकर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने कथा वाचक मिश्रा को राज्य अतिथि का दर्जा देने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री साय ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि मुंगेली जिले में 108 महाकुंडीय यज्ञ शिव महापुराण और विराट संत सम्मेलन का आयोजन हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे हैं।
यह भी पढ़ें:- राजिम कुंभ का फिर लौटा वैभव: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
उन्होंने कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की धरती है, भगवान राम हमारे भांचा है। अयोध्या में 22 जनवरी को जब नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई तो सबसे ज्यादा उत्साह छत्तीसगढ़ में देखने को मिला। उन्होंने कहा कि रामलला दर्शन योजना के तहत सरकारी खर्चे से रामभक्त अयोध्या में भगवान राम का दर्शन करेंगे। 05 मार्च को रायपुर से अयोध्या के लिए ट्रेन रवाना होगी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर विश्वास करके छत्तीसगढ़ की जनता ने हमारी सरकार बनाई है, उस पर खरा उतरने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। (Pradeep Mishra State Guest)
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज राजिम कुंभ कल्प मेला में शामिल हुए। उन्होंने राजिम स्थित भगवान श्री राजीव लोचन की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री ने भगवान श्री राजीव लोचन का विधि विधान से पूजा अर्चना कर प्रार्थना की। इस अवसर पर… pic.twitter.com/B5w7zRR7Pl— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) March 4, 2024
डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि मुंगेली की इस धरती में इतना बड़ा आयोजन हो रहा है। भोले बाबा की महिमा से बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए हैं। इससे ऐसा लग रहा है कि महाशिवरात्रि की शुरुआत हो गई है। विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि भक्ति की भावना से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। संत समागम में साध्वी ऋतम्बरा, राजीव लोचन दास महाराज, साध्वी पुष्पांजली, शैलेषानंद महाराज समेत देश के विख्यात संत शामिल हुए। इस अवसर पर खेल मंत्री टंकराम वर्मा, संभागायुक्त शिखा राजपूत तिवारी, कलेक्टर राहुल देव, SP गिरिजा शंकर जायसवाल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। (Pradeep Mishra State Guest)
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज मुंगेली के ग्राम चलान (चातरखार) में आयोजित 108 महाकुण्डीय यज्ञ, श्री शिव महापुराण एवं विराट संत सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने व्यासपीठ पर विराजमान प्रसिद्ध शिव महापुराण कथा वाचक श्री प्रदीप मिश्रा का अभिनंदन किया और उन्हें नमन कर… pic.twitter.com/GmF2VmzmFL
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) March 4, 2024