Google Analytics —— Meta Pixel

प्रकाश राज ने फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को बताया बकवास फिल्म, अनुपम खेर ने ऐसे दिया इसका जवाब

The Kashmir Files : साल 2022 में बड़े पर्दे पर ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई ‘द कश्मीर फाइल्स’ को कई दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। तो वहीं इस फिल्म की रिलीज से पहले से शुरू हुए विवाद अभी तक शांत होने का नाम नहीं ले रहे हैं। कश्मीरी हिंदुओं के पलायन और उनके साथ हुए दर्दनाक हादसों की कहानी पर्दे पर लाने वाली ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर लोग दो गुटों में बट गए थे। इस फिल्म को लेकर आरोप-प्रत्यारोपों का सिलसिला अभी भी जारी है। बीते दिनों प्रकाश राज ने इस फिल्म को बकवास बताया था। एक्टर अनुपम खेर ने उनकी इस बात का जवाब दिया है।

यह भी पढ़ें : समय रहते करा लें पैन कार्ड को आधार से लिंक, अगले महीने खत्म हो जाएगी डेडलाइन, चूके तो लगेगा 10000 रुपये जुर्माना

The Kashmir Files : अनुपम खेर ने दिया जवाब

अनुपम खेर ने डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ में अहम भूमिका निभाई थी। उनके काम की खूब तारीफ भी हुई। हाल में फिल्म के बारे में एक्टर प्रकाश राज की आलोचनात्मक टिप्पणियों का अनुपम ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वह हमेशा ईमानदारी में विश्वास करते हैं और दूसरे लोग जो चाहें उस पर विश्वास कर सकते हैं।

अनुपम कहते हैं, ‘अपनी अपनी औकात की बात करते हैं लोग। कुछ लोगों को जिंदगीभर झूठ बोलना पड़ता है। कुछ लोग जिंदगीभर सच बोलते हैं। मैं उन लोगों में से हूं जो जिंदगीभर सच बोलकर जिए हैं। जिसको झूठ बोलकर जीना है उसकी अपनी मर्जी।’ इस जवाब को देते हुए प्रकाश राज का नाम अनुपम खेर ने नहीं लिया। लेकिन माना जा रहा है कि एक्टर का इशारा उन्हीं की तरफ था।

यह भी पढ़ें : Somvati Amavasya 2023 : इस बार फाल्गुन अमावस्या पर बन रहा है दुर्लभ संयोग, जानिए तिथि, मुहूर्त और शुभ योग

प्रकाश राज ने कही थी ये बात

प्रकाश राज ने केरल फिल्म फेस्टिवल 2022 के दौरान ‘द कश्मीर फाइल्स‘ पर कमेंट किया था। साथ ही उन्होंने डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री के झूठे दावे का भी मजाक उड़ाया था कि फिल्म को ऑस्कर के लिए चुना गया। प्रकाश राज ने कहा था, ‘द कश्मीर फाइल्स बकवास फिल्मों में से एक है। लेकिन हम जानते हैं कि इसे किसने प्रोड्यूस किया है। बेशर्म। अंतरराष्ट्रीय ज्यूरी ने भी उन पर थूका, लेकिन वे अब भी बेशर्म हैं। इस फिल्म का निर्देशक अभी भी कह रहा है, मुझे ऑस्कर क्यों नहीं मिल रहा है? उसे भास्कर भी नहीं मिलेगा।’

यह पहली बार नहीं था जब प्रकाश राज ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर अपने विचार रखे हों। इससे पहले भी वो सोशल मीडिया के जरिए कई बार अपने विचार शेयर कर चुके हैं। प्रकाश राज और विवेक अग्निहोत्री के बीच ट्विटर पर इसको लेकर जुबानी जंग भी हो चुकी है। मार्च 2022 में आई ‘द कश्मीर फाइल्स’ में अनुपम खेर, दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी ने काम किया था।

Back to top button
error: Content is protected !!