Chhattisgarh News : शराब के नशे में की गई मारपीट में गर्भवती महिला को पेट में मारी लात, गर्भस्थ शिशु की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh News : भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र के राजीव नगर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ शराब के नशे में धुत चार युवकों ने गर्भवती महिला से मारपीट की, जिसके कारण गर्भ में पल रहे दो माह के शिशु की मौत हो गई। पुलिस ने गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़े :- हाय रे मजबूरी: 6 साल की मासूम बच्ची, 45 साल का दूल्हा – पढ़ें दिल दहला देने वाली पूरी खबर
गाली-गलौज का विरोध करना पड़ा भारी
प्रार्थिया असरफी देवी, निवासी बम्लेश्वरी मंदिर के पास, राजीव नगर ने जामुल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि पड़ोसी अमरजीत, समरजीत, आकाश और विकास शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहे थे। जब उन्होंने और उनके परिजनों ने विरोध किया तो आरोपियों ने असरफी देवी, सोनमती और अन्य पर हमला कर दिया।
पेट में मारी लात, गर्भस्थ शिशु की मौत
हमले में पीड़िता सोनमती, जो दो महीने की गर्भवती थी, को पेट में लात मारी गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जाँच के बाद बताया कि गर्भ में ही शिशु की मौत हो चुकी है। यह पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट और आवश्यक क्यूरी प्रक्रिया के बाद हुई।
आरोपियों की गिरफ्तारी
पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए आरोपियों अमरजीत, समरजीत, आकाश और विकास को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ गंभीर आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। (Chhattisgarh News)
यह घटना न केवल एक महिला के साथ हिंसा का मामला है, बल्कि उसके अजन्मे बच्चे की हत्या जैसा अपराध भी है। स्थानीय लोग इस पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। (Chhattisgarh News)



