Ahmedabad Plane Crash: टेकऑफ के 30 सेकंड बाद बंद हुए दोनों इंजन, पायलटों के बीच कॉकपिट में गूंजे हैरानी भरे सवाल – AAIB की रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे
Ahmedabad Plane Crash : अहमदाबाद में जून 2025 में हुए एयर इंडिया के विमान हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने जारी कर दी है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि विमान के टेकऑफ के महज लगभग 30 सेकंड बाद दोनों इंजन के फ्यूल कंट्रोल स्विच अपने आप बंद हो गए, जिससे इंजन फेल हो गया और विमान गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
टेकऑफ के तुरंत बाद क्या हुआ?
रिपोर्ट के अनुसार, 08:08:42 UTC पर विमान ने अधिकतम गति (180 नॉट) प्राप्त की। लेकिन इसके सिर्फ 3 सेकंड बाद, इंजन-1 और इंजन-2 के फ्यूल कटऑफ स्विच क्रमशः एक-एक सेकंड के अंतर से RUN से CUTOFF में चले गए। इससे इंजन में ईंधन की आपूर्ति रुक गई और विमान की ताकत खत्म हो गई। (Ahmedabad Plane Crash)
कॉकपिट में गूंजा सवाल: “तुमने क्यों बंद किया इंजन?”
कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर में एक चौंकाने वाला संवाद दर्ज हुआ:
“तुमने कटऑफ क्यों किया?”
“मैंने नहीं किया।”
यह बातचीत साफ दर्शाती है कि पायलट खुद भी इस इंजन शटडाउन से अनजान थे, जिससे मानवीय त्रुटि से ज्यादा तकनीकी गड़बड़ी की आशंका गहराई है।
इंजनों को फिर से स्टार्ट करने की कोशिश
08:08:52 UTC पर इंजन-1 का फ्यूल स्विच फिर से RUN में किया गया
08:08:56 UTC पर इंजन-2 का स्विच भी RUN में लाया गया
इस दौरान RAT (Ram Air Turbine) अपने आप तैनात हो गया — यह इमरजेंसी बैकअप सिस्टम है जो तब ही सक्रिय होता है जब सभी पॉवर सिस्टम फेल हो जाएं।
मेयडे कॉल और अंतिम क्षण
08:09:05 UTC पर पायलटों ने “Mayday, Mayday, Mayday” कॉल दी
लेकिन इसके तुरंत बाद रिकॉर्डर 08:09:11 UTC पर बंद हो गया
ATC (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) ने कोई प्रतिक्रिया नहीं सुनी और विमान को एयरपोर्ट की सीमा के बाहर गिरते हुए देखा।
क्या स्पष्ट नहीं है रिपोर्ट में?
AAIB की रिपोर्ट में यह साफ नहीं हो पाया कि फ्यूल कंट्रोल स्विच अपने आप बंद कैसे हुए
यह अभी जांच का विषय है कि यह तकनीकी खराबी थी या किसी सिस्टम अपडेट या संकेत की गड़बड़ी।
एयर इंडिया का बयान
Air India ने एक आधिकारिक बयान में AAIB की रिपोर्ट की पुष्टि की और कहा: – “हम जांच में पूरा सहयोग दे रहे हैं और इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ हैं। विमान कंपनी ने जांच पूरी होने तक किसी भी विशेष निष्कर्ष पर टिप्पणी करने से इनकार किया है।
चलिए जानते हैं एयर इंडिया प्लेन क्रैश रिपोर्ट की खास बातें.
1. उड़ान भरने के कुछ सेकंड बाद ही दोनों इंजन बंद हो गए. एक के बाद एक ईंधन के स्विच RUN से CUTOFF कर दिए गए।
2. कॉकपिट की रिकॉर्डिंग में एक पायलट ने पूछा, ‘तुमने इंजन क्यों बंद किया?’, दूसरे ने कहा, ‘मैंने नहीं किया।
3. RAT (Ram Air Turbine) चालू हो गई, जिससे पता चलता है कि प्लेन की पावर पूरी तरह चली गई थी. ये CCTV में दिखा।
4. इंजन को फिर से चालू करने की कोशिश की गई. इंजन 1 थोड़ा ठीक हुआ, लेकिन इंजन 2 चालू नहीं हो सका।
5. प्लेन सिर्फ 32 सेकंड तक हवा में रहा. फिर रनवे से 0.9 नॉटिकल मील दूर एक हॉस्टल से टकराकर गिर गया।
6. थ्रस्ट लीवर (गति बढ़ाने वाला) idle (कम गति) पर थे, लेकिन ब्लैक बॉक्स के अनुसार टेकऑफ की पूरी ताकत लगी हुई थी — यानी सिस्टम में कोई गड़बड़ी थी।
7. ईंधन (फ्यूल) की जांच में सब साफ निकला, कोई खराबी या गंदगी नहीं मिली.
8. टेकऑफ के समय फ्लैप और लैंडिंग गियर सही स्थिति में थे।
9. कोई पक्षी नहीं टकराया, और मौसम भी साफ था. हल्की हवा और अच्छी विजिबिलिटी।
10. दोनों पायलट स्वस्थ और अनुभवी थे. कोई थकान या गलती की वजह नहीं दिखी।
11. कोई साजिश या हमला नहीं मिला, लेकिन FAA (अमेरिकी संस्था) ने पहले से एक चेतावनी दी थी कि फ्यूल स्विच में गड़बड़ी हो सकती है. Air India ने इसकी जांच नहीं करवाई थी।
12. प्लेन का वजन और सामान नियमों के अनुसार था. कोई खतरनाक चीजें नहीं थीं। (Ahmedabad Plane Crash)



