Chandrayaan 4 Missions : अंतरिक्ष में लंबी छलांग की तैयारी, चंद्रयान-4 मिशन मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी
Chandrayaan 4 Missions : प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की एक बैठक में इसरो से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई. इसमें चंद्रयान-4 (Chandrayaan 4 Missions), शुक्र मिशन, इंडियन स्पेस स्टेशन और अगली पीढ़ी के प्रक्षेपण यान विकसित करने जैसे प्रस्ताव शामिल हैं. इसरो पहले ही चांद पर अपने तीन मिशन भेज चुका है. चंद्रयान तीन ने चांद की सतह पर सफलतापूर्वक एक लैंडर और रोवर को उतारा था. इसके साथ ही कैबिनेट ने शुक्र मिशन को भी मंजूरी दे दी।
यह भी पढ़े :- One Nation One Election : एक देश एक चुनाव वाली कोविंद समिति की रिपोर्ट को मोदी कैबिनेट से मिली मंजूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इसरो से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई. इसमें चंद्रयान-4, शुक्र मिशन, इंडियन स्पेस स्टेशन और अगली पीढ़ी के प्रक्षेपण यान विकसित करने जैसे प्रस्ताव शामिल हैं. कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद इसरो इन पर काम शुरू कर देगा. ये प्रोजेक्ट बहुत अहम और बड़े हैं।
क्या करेगा चंद्रयान-4
इसरो पहले ही चांद पर अपने तीन मिशन भेज चुका है. चंद्रयान तीन ने चांद की सतह पर सफलतापूर्वक एक लैंडर और रोवर को उतारा था. इसके साथ ही कैबिनेट ने शुक्र मिशन को भी मंजूरी दे दी है. इसरो पहले से ही मंगल मिशन पर काम कर रहा है. इसके साथ गगनयान मिशन को भी मंजूरी दी गई है. गगनयान के जरिए भारत अपने अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने की योजना पर काम कर रहा है।
चंद्रयान-4 मिशन (Chandrayaan 4 Missions) के जरिए चांद पर उतरने पर वापस धरती पर लौटने की तकनीक को विकसित करने और उसे दुनिया को दिखाने की योजना है. इसी तरह शुक्र मिशन का लक्ष्य उसके वायुमंडल को समझना है. इसके लिए इसरो वेनस ऑरबिटर मिशन पर काम कर रहा है. इससे शुक्र ग्रह के बारे में समझने में काफी मदद मिलेगी।
स्थापित होगा भारतीय स्पेस स्टेशन
कैबिनेट ने गगनयान प्रोग्राम के विस्तार के रूप में अंतरिक्ष में भारतीय स्पेस स्टेशन की पहली यूनिट स्थापित करने के फैसले को मंजूरी दे दी. योजना के तहत इस स्पेस स्टेशन की पहली यूनिट दिसंबर 2028 में लॉन्च की जाएगी. गगन यान प्रोग्राम के लिए 11170 करोड़ रुपये स्वीकृत किए जा चुके हैं. अब नए लक्ष्य के साथ कुल फंडिंग बढ़कर 20193 करोड़ रुपये होगी. गगनयान अभियान के तहत अंतरिक्ष यात्री को स्पेस तक ले जाकर सकुशल वापस लाना है।



