Google Analytics —— Meta Pixel

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की राफेल उड़ान- आसमान में गूंजा ‘नारी शक्ति’ का परचम

पहले सुखोई में भरी थी उड़ान, अब राफेल में उड़कर रचा नया कीर्तिमान

President Draupadi Murmu Rafale flight : देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज बुधवार, 29 अक्टूबर 2025 को हरियाणा के अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से राफेल लड़ाकू विमान (President Draupadi Murmu Rafale flight) में उड़ान भरकर नया इतिहास रच दिया। उड़ान से पहले राष्ट्रपति ने बाकायदा फाइटर पायलट सूट पहना और वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान सुरक्षा के विशेष इंतज़ाम किए गए थे। एयरबेस के आसपास ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया था ताकि किसी भी प्रकार की सुरक्षा चूक न हो।

यह भी पढ़े :- CGPSC भर्ती घोटाला: सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, चार आरोपियों को जमानत – CBI जांच में आया था नाम

एयरफोर्स स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत

अंबाला पहुंचने पर राष्ट्रपति मुर्मू का स्वागत एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह ने किया। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसके बाद राष्ट्रपति ने जिप्सी पर खड़े होकर परेड का निरीक्षण किया।

उन्होंने एयरफोर्स अधिकारियों से बातचीत कर राफेल की तकनीकी क्षमताओं, संचालन प्रणाली और रणनीतिक महत्व की जानकारी प्राप्त की।

पहले भी भर चुकी हैं फाइटर जेट में उड़ान

यह पहला अवसर नहीं है जब राष्ट्रपति मुर्मू ने किसी लड़ाकू विमान में उड़ान भरी हो। इससे पहले उन्होंने असम के तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन से सुखोई-30 MKI में उड़ान भरी थी।

इससे पहले साल 2009 में प्रतिभा पाटिल ने पुणे के लोहगांव एयरबेस से सुखोई-30 MKI में उड़ान भरकर यह गौरव हासिल किया था।

अंबाला एयरबेस का खास महत्व

राष्ट्रपति का अंबाला से उड़ान भरना प्रतीकात्मक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
अंबाला एयरबेस वही जगह है, जहां से ऑपरेशन सिंदूर जैसे कई अहम मिशन संचालित किए गए थे। वर्तमान में यहां राफेल विमानों की 17 स्क्वाड्रन (गोल्डन एरो) तैनात है, जो भारत में राफेल का पहला बैच संचालित करती है। राष्ट्रपति का यह दौरा भारतीय वायुसेना की सामरिक क्षमता और आत्मनिर्भरता को रेखांकित करता है।

राफेल और राष्ट्रपति का सम्मान समारोह

भारत ने जब फ्रांस से राफेल विमान खरीदे थे, तब उनका पहला बेड़ा यहीं अंबाला एयरबेस पर उतरा था। अपने दौरे के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने राफेल की तकनीक, संचालन और मिशन तैयारियों की जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में शामिल बहादुर जवानों को सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम में वायुसेना प्रमुख अमरप्रीत सिंह, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मंत्री अनिल विज और कई वरिष्ठ रक्षा एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
राष्ट्रपति की यह उड़ान भारतीय वायुसेना की शक्ति और महिला नेतृत्व के बढ़ते प्रभाव का प्रतीक बन गई। (President Draupadi Murmu Rafale flight)

Back to top button
error: Content is protected !!