Google Analytics —— Meta Pixel

राज्योत्सव पर रायपुर में कड़ा सुरक्षा घेरा, पीएम मोदी के स्वागत की तैयारी पूरी

25वें स्थापना दिवस पर सात घंटे रहेंगे प्रधानमंत्री, हर कोने पर निगरानी

Chhattisgarh Rajyotsava : छत्तीसगढ़ के 25वें स्थापना दिवस (Chhattisgarh Rajyotsava) के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 1 नवंबर को राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। वे राज्योत्सव-2025 का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री करीब सात घंटे तक रायपुर में रहेंगे। उनके दौरे को देखते हुए नया रायपुर सुरक्षा के किले में तब्दील किया जा रहा है।

यह भी पढ़े :- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की राफेल उड़ान- आसमान में गूंजा ‘नारी शक्ति’ का परचम

एसपीजी टीम रायपुर में, सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा जारी

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप) की टीम रायपुर पहुंच चुकी है। एसपीजी और छत्तीसगढ़ पुलिस के बीच लगातार समन्वय बैठकों का दौर जारी है। राजधानी में 20 आईपीएस अधिकारी, 100 एडिशनल एसपी और डीएसपी, तथा 5 हजार से अधिक जवानों की तैनाती की जा रही है। एडीजी रैंक के अधिकारी पूरे सुरक्षा प्रबंधन की निगरानी करेंगे।

राजधानी को सेक्टरों में बांटा गया, अतिरिक्त बल तैनात

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि राजधानी को कई सुरक्षा सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में जिम्मेदार अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से भी अतिरिक्त पुलिस बल रायपुर बुलाया गया है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

नया रायपुर और आसपास के इलाकों में हाई अलर्ट

राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर नया रायपुर और आसपास के इलाकों में हाई अलर्ट घोषित किया है। बिना अनुमति किसी भी व्यक्ति या वाहन का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ट्रैफिक डायवर्जन प्लान भी तैयार कर लिया गया है ताकि जनता को किसी तरह की असुविधा न हो।

ड्रोन और सीसीटीवी से रखी जाएगी निगरानी

राज्योत्सव (Chhattisgarh Rajyotsava) के दौरान मंच, अतिथि क्षेत्र, वीआईपी रूट और जनसमूह की गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि “नया रायपुर का चप्पा-चप्पा सीसीटीवी और ड्रोन की निगरानी में रहेगा। इसके साथ ही क्विक रिस्पॉन्स टीम, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। (Chhattisgarh Rajyotsava)

Back to top button
error: Content is protected !!