राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छत्तीसगढ़ के दौरे को बताया सुखद, पढ़ें पूरी खबर

President Draupadi on Chhattisgarh: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने छत्तीसगढ़ दौरे को सुखद बताया है। राजभवन में मिले आतिथ्य को अत्यन्त सराहा और छत्तीसगढ़ की जनता को शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजभवन से रवाना होने के पहले विजिटर बुक में अपनी भावनाओं को शब्द दिए। विजिटर बुक में  उनके द्वारा लिखित पाठ इस तरह है- छत्तीसगढ़ की मेरी पहली यात्रा की सुखद स्मृतियां मेरे मानस पटल पर सदैव अंकित रहेंगी। राजभवन में मिले आतिथ्य से मेरा यह प्रवास मेरे लिए और भी अधिक स्मरणीय हो गया है। इसके लिए मैं राज्यपाल हरिचंदन को धन्यवाद देती हूं और राजभवन की टीम के सदस्यों की सराहना करती हूं। मैं छत्तीसगढ़ की जनता के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त करती हूं।

यह भी पढ़ें:- बच्चे आगे बढ़ें और अपने समाज को आगे बढ़ाएं: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

इससे पहले  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने छत्तीसगढ़ दौरे के दूसरे दिन राजभवन में विशेष संरक्षित जनजातियों के विद्यार्थियों और अन्य सदस्यों से मुलाकात की और उनसे संवाद किया। इस अवसर पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचदंन और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विशेष रूप से उपस्थित थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि बच्चे अपनी पूरी क्षमता का उपयोग करते हुए आगे बढ़ें और अपने समाज को भी आगे बढ़ाएं। राष्ट्रपति मुर्मू ने राज्य की विशेष रूप से संरक्षित जनजातियों बैगा, पहाड़ी कोरवा, कमार, बिरहोर और अबूझमाड़ जनजाति के सदस्यों से संवाद करते हुए कहा कि जब भी वे देश में भ्रमण करती हैं तो वहां विशेष संरक्षित जनजाति के सदस्यों से अवश्य मिलती हैं। (President Draupadi on Chhattisgarh)

उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि वे शैक्षणिक और सामाजिक-आर्थिक रूप से पिछड़े हैं। समाज में जो कमजोर है उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए। आज हमारा देश चंद्रमा तक पहुंच गया है। पीवीटीजी को भी आगे बढ़ना चाहिए। केंद्र और राज्य सरकार की योजना का लाभ लेकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त होकर देश की प्रगति में अपना योगदान देना चाहिए।  राष्ट्रपति ने विशेष पिछड़े जनजातियों के बच्चों से संवाद किया। बच्चों ने अपने सपनों और भविष्य की योजनाओं के बारे में उनसे खुलकर बात-चीत की। नारायणपुर जिले की अबूझमुडिया जनजाति की छात्रा कुमारी वंशिका नुरेटी जो यहां राजधानी के प्रयास विद्यालय में कक्षा नवमी में पढ़ती है उसने कहा कि राज्य शासन द्वारा नीट की तैयारी के लिए अच्छी कोचिंग दी जा रही है, जिसका लाभ लेकर डॉक्टर बनना चाहती है। (President Draupadi on Chhattisgarh)

Related Articles

Back to top button