राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा, 31 अगस्त को पहुंचेंगी रायपुर

President Murmu Chhattisgarh Tour: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर 31 अगस्त 2023 को छत्तीासगढ़ आ रही हैं। इस दौरान वे राजधानी रायपुर और बिलासपुर में आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। अपने दौरे के दौरान राष्ट्रपति मुर्मू रायपुर में 31 अगस्त 2023 को जगन्नाथ मंदिर में दर्शन और आरती कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद वे विधानसभा रोड सड्ढू  स्थित ब्रम्हमकुमारी संस्थाकन के शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर में ‘सकारात्म‍क परिवर्तन का वर्ष’ कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगी। वहीं दोपहर को महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय का भ्रमण करेंगी। रात्रि विश्राम राजभवन रायपुर में होगा। 

यह भी पढ़ें:- संस्कृत दिवस पर विशेष, विश्व की पहली वैज्ञानिक भाषा संस्कृत, पढ़ें पूरी खबर

दूसरे दिन यानी 1 सितंबर 2023 को बिलासपुर के गुरू घासीदास विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। बिलासपुर से लौटने के बाद वे राजभवन रायपुर में जनजातीय समूहों के साथ चर्चा करेंगी। बता दें कि राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू की यह पहली छत्तीसगढ़ यात्रा है। राष्ट्रपति का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है, जिसके मुताबिक वे सुबह 11 बजकर 5 मिनट पर विशेष विमान से रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। इसके बाद वे रायपुर स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय ट्रस्ट शांति सरोवर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। इसके अलावा वे महंत घासीदास संग्रहालय का भी दौरा करेंगी। अगले दिन बिलासपुर में महामाया मंदिर के दर्शन करेंगी और गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। (President Murmu Chhattisgarh Tour)

31 अगस्त का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 9ः25 बजे दिल्ली से रवाना होंगी।
  • सुबह 11.05 बजे पर रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेगी।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 11:05 बजे पर 11ः20 बजे तक गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  11ः20 बजे पर एयरपोर्ट से शांति सरोवर विधानसभा पहुंचेंगी।
  • 11:50 बजे पर ‘ईयर ऑफ पॉजिटिव चेंज’ थीम की लॉन्चिंग करेंगी।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 12ः50 बजे कार्यक्रम से रवाना होंगी।
  • 1ः00 बजे राजभवन में ब्रम्हाकुमारी द्वारा आयोजित भोज में शामिल होंगी।
  • शाम 4ः00 बजे राजभवन से रवाना होकर 4ः10 बजे महंत घासीदास संग्रहालय पहुंचेगी।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 35 मिनट तक राजभवन में रुकने के बाद राजभवन रवाना होंगी।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शाम 5 बजे राजभवन में पौधरोपण करेंगी।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शाम 7ः30 बजे राज्यपाल द्वारा आयोजित भोज में शामिल होंगी।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगी। (President Murmu Chhattisgarh Tour)

1 सितंबर का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम 

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 8ः45 बजे राजभवन से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी।
  • राष्ट्रपति मुर्मू सुबह 9ः05 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगी।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 9ः15 बजे एयरपोर्ट से बिलासपुर के लिए रवाना होंगी।
  • सुबह 10 बजे पंडित सुंदरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी के हेलीपेड पहुंचेंगी। (President Murmu Chhattisgarh Tour)
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यहां से 10ः40 बजे महामाया मंदिर में देवी दर्शन और आरती करेंगी।
  • राष्ट्रपति 11ः35 बजे गुरू घासीदास विश्वविद्यालय कोनी, बिलासपुर पहुंचेगी। (President Murmu Chhattisgarh Tour)
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 11ः45 बजे से 12ः30 बजे तक विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
  • राष्ट्रपति मुर्मू 12ः45 बजे पंडित सुंदरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी के हेलीपेड से रायपुर रवाना होंगी।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 1ः30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। 1ः40 बजे एयरपोर्ट से राजभवन आएंगी। 1ः55 बजे लंच लेंगी।
  • राष्ट्रपति शाम 4ः15 बजे से 4ः45 बजे तक वे यहां छत्तीसगढ़ की विशेष संरक्षित जनजाति के लोगों से मुलाकात करेंगी। 
  • शाम 5ः45 बजे राजभवन से रवाना होकर 5ः45 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। शाम 5ः15 बजे रायपुर से रवाना होंगी।

Related Articles

Back to top button