
President Draupadi Murmu and PM Modi Chhattisgarh Visit : 24 मार्च को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ आएंगी। इसके ठीक 6 दिन बाद, 30 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी छत्तीसगढ़ दौरा प्रस्तावित है। इन दोनों ही महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को लेकर छत्तीसगढ़ (President Draupadi Murmu and PM Modi Chhattisgarh Visit) सरकार के मंत्री और प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों से जुड़ी जानकारी साझा की है।
यह भी पढ़े :- होली पर्व पर बस यात्रियों के लिए मददगार होगा बस संगवारी एप, घर बैठे मिलेगी जानकारी
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल होंगी। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के स्थापना के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया है। इस दौरान राष्ट्रपति विधायकों से संसदीय कामकाज को लेकर चर्चा करेंगी।
पीएम मोदी का दौरा
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिलासपुर में आयोजित लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में शिरकत कर सकते हैं। यह कार्यक्रम राज्य के विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं के शुभारंभ और नींव रखने से संबंधित है। इस दौरान पीएम मोदी कई विकास योजनाओं का शुभारंभ कर सकते हैं।
प्रशासन ने तैयारियां की शुरू
दोनों ही कार्यक्रमों को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री और प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह से तैयारियों में जुटे हुए हैं। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए हर स्तर पर विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। इसको लेकर प्रशासन पूरी तरह से तैयारी में जुट गया है।
राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण दौरा
राष्ट्रपति मुर्मू का यह दौरा राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है। छत्तीसगढ़ में हाल ही में सत्ता परिवर्तन हुआ है और यह पहली बार होगा, जब राष्ट्रपति विधानसभा में विधायकों को संबोधित करेंगी। इससे पहले भी वे कई राज्यों की विधानसभाओं में अपना संबोधन दे चुकी हैं।