Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय कार्यक्रम, जानिए पूरी जानकारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में 25 और 26 अक्टूबर 2024 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय दौरा प्रस्तावित है। इस दौरे के दौरान विभिन्न स्थानों पर कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यात्रा के दौरान यातायात के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। अनमोल न्यूज24 को मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति के आगमन से जुड़ी कार्यक्रमों की विस्तृत और यातायात प्रबंधन की जानकारी इस प्रकार है।

यह भी पढ़े :- CG By Election : सोनी के सारथी बने बृजमोहन, सांसद ने ली ताबड़तोड़ बैठकें, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

25 अक्टूबर 2024 (पहला दिन)

1. एम्स (AIIMS), टाटीबंद 

  • राष्ट्रपति 25 अक्टूबर को सुबह 11:00 बजे माना के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगी।
  • माना विमानतल से सड़क मार्ग के जरिए सीधे एम्स अस्पताल ऑडिटोरियम के लिए रवाना होंगी।
  • सुबह 11:30 बजे राष्ट्रपति एम्स ऑडिटोरियम में पहुंचेंगी।
  • कार्यक्रम के बाद दोपहर 12:45 बजे वे राजभवन के लिए रवाना होंगी।
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोपहर 1 बजे राजभवन पहुंचेंगी। (Chhattisgarh News) 

2. डीडीयू (DDU) आडिटोरियम 

  • दोपहर 3:05 बजे राष्ट्रपति राजभवन से डीडीयू ऑडिटोरियम साइंस कॉलेज के लिए रवाना होंगी।
  • लगभग 3:20 बजे वे डीडीयू ऑडिटोरियम कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगी।
  • दोपहर 4:30 बजे कार्यक्रम समाप्ति के बाद पुरखौती मुक्तांगन के लिए रवाना होंगी।

3. पुरखौती मुक्तांगन 

  • शाम 5:05 बजे राष्ट्रपति पुरखौती मुक्तांगन कार्यक्रम में शामिल होंगी।
  • शाम 6:30 बजे तक वे राजभवन पहुंचेंगी और वहीं रात्रि विश्राम करेंगी।

26 अक्टूबर 2024 (दूसरा दिन) 

1. श्री जगन्नाथ मंदिर, गायत्री नगर

  • सुबह 9 बजे राष्ट्रपति श्री जगन्नाथ मंदिर गायत्री नगर के लिए रवाना होंगी।
  • सुबह 9:10 बजे वे मंदिर पहुंचेंगी और लगभग 30 मिनट वहां बिताएंगी।

2. माना विमानतल

  • सुबह 9:40 बजे राष्ट्रपति माना विमानतल के लिए रवाना होंगी। (Chhattisgarh News)
  • सुबह 10 बजे माना विमानतल पहुंचने के बाद वे हेलीकॉप्टर से भिलाई के लिए रवाना होंगी।
  • दोपहर 1:05 बजे IIT भिलाई के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
  • 396 विद्यार्थियों को राष्ट्रपति के हाथों डिग्री मिलेगी। 
  • दीक्षांत समारोह के बाद माना विमानतल लौटेंगी और राजभवन के लिए रवाना होंगी।

3. आयुष विश्वविद्यालय, नवा रायपुर 

  • दोपहर 2:55 बजे राष्ट्रपति आयुष विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होंगी।
  • कार्यक्रम के बाद शाम 16:30 बजे माना विमानतल के लिए रवाना होंगी और शाम 5 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

यातायात प्रबंधन और निर्देश

राष्ट्रपति के आगमन और कार्यक्रमों के दौरान 25 और 26 अक्टूबर को रायपुर के कई मुख्य मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। सामान्य यातायात को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से VIP रोड और रिंग रोड नंबर-01 पर आने-जाने वाले यात्रियों को कुछ समय के लिए रास्ता बदलने की जरुरत होगी।

1. वैकल्पिक मार्ग 

  • एयरपोर्ट के लिए यात्री जोरा-धरमपुरा या सेरीखेरी से नवा रायपुर मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।
  • एम्स और डीडीयू ऑडिटोरियम की ओर जाने वाले यात्रियों को भी वैकल्पिक मार्गों का सुझाव दिया गया है।
  • एम्स हॉस्पिटल ऑडिटोरियम और पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम आवागमन के दौरान VIP मार्ग रिंग रोड नंबर-01 में सामान्य यातायात का आवागमन कुछ समय के लिए पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
  • इस मार्ग में आवागमन करने वाले सामान्य यातायात वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।

2. भारी वाहनों पर प्रतिबंध

  • 25 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इन वाहनों को टाटीबंद-सिलतरा बायपास और रिंग रोड नंबर 3 का उपयोग करना होगा। (Chhattisgarh News)
Back to top button
error: Content is protected !!