Google Analytics —— Meta Pixel

PM Modi Visit Chhattisgarh : रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, नेताओं ने किया स्वागत

PM Modi Visit Chhattisgarh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। यहां भाजपा नेताओं ने पीएम मोदी का स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री सभा स्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

यह भी पढ़े :- PM Modi Four Tour Chhattisgarh : पीएम मोदी का आज छत्तीसगढ़ दौरा, कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे

नरेंद्र मोदी करीब 2 घंटे रायपुर में रहेंगे। 12:40 के आसपास रायपुर से यूपी के गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। राजधानी में हाईवे, रेलवे और स्वास्थ्य से जुड़े प्रोजेक्ट लॉन्च करेंगे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ की जनता से संवाद करेंगे। PM Modi Visit Chhattisgarh

PM मोदी के लिए पहुंची बुलेट प्रूफ एसयूवी

साइंस कॉलेज ग्राउंड में नरेंद्र मोदी पहले सरकारी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद अपनी बुलेट प्रूफ कार से आमसभा को संबोधित करने पहुंचेंगे। रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वायुसेना के हेलीकॉप्टर से यूनिवर्सिटी ग्राउंड पहुंचेंगे। फिर बुलेट प्रूफ एसयूवी रेंज रोवर से सभा स्थल पहुंचेंगे। PM Modi Visit Chhattisgarh

Back to top button
error: Content is protected !!