Google Analytics —— Meta Pixel

प्रियंका गांधी ने भरोसे के सम्मेलन को किया संबोधित, कहा- BJP ने निर्भर बनाया, हमने आत्मनिर्भर…

Priyanka Gandhi in Bastar: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बस्तर में आयोजित भरोसा के सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं यहां पहली बार आई हूं। आप मुझे नहीं जानते हैं। आप इसलिए आए हैं क्योंकि आपका मेरे परिवार पर भरोसा है। आप इसलिए आए हैं क्योंकि नेहरू जी और इंदिरा गांधी जी के दिल में आपको लेकर विशेष सम्मान था। यहां की कहानियों, आपकी संस्कृति, आपके संघर्ष के बारे में मैं सबकुछ जानती हूं। मेरे घर के सदस्यों ने आपकी संस्कृति, संघर्षों और चुनौतियों को जाना।

यह भी पढ़ें:- भरोसे का सम्मलेन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की ये घोषणाएं, पढ़ें पूरी खबर

प्रियंका गांधी ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में सबसे महत्वपूर्ण चीज भरोसा होता है। यहां जब मैं आई तो एक बहन ने मेरे लिए सुबह से आइसक्रीम बना कर रखी थी, लेकिन जब मैं वहां पहुंची तो मुझसे कहा कि आपको अभी मंच से बोलना है इसलिए आप ठंडी आइसक्रीम मत खाइए। ये एक बहन का भरोसा है। एक पल में मेरा उनसे रिश्ता बन गया। एक जगह की पहचान तीन चीजों से होती है- संस्कृति का सम्मान, लोगों का मान और सरकार द्वारा जनता का सम्मान। मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा कि एक समय यहां लोगों को आने में डर लगता था। आज यही बस्तर एक ब्रांड बन गया है। (Priyanka Gandhi in Bastar)

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार की मदद के साथ आपकी आमदनी बढ़ रही है। प्रकृति का सम्मान करने के लिए मेरी दादी इंदिरा गांधी आप आदिवासी भाई बहनों का बहुत सम्मान करती थीं। यहां बेरोजगारी की दर सब कम है। सबसे ज्यादा वनोपज के लिए एमएसपी, यहां का स्वास्थ्य मॉडल देश के लिए उदाहरण है। सरकार आपके भरोसे पर चल रही है। आपकी मेहनत का ये सरकार सम्मान कर रही है। पहले गौ माता सड़कों पर घूमती थीं। बहनें कर्ज में थीं। स्कूल बंद हो रहे थे। कुपोषण की दर बढ़ रही थी। (Priyanka Gandhi in Bastar)

प्रियंका ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में 65 वनोपज खरीदे जा रहे हैं। 4 हजार एकड़ जमीन लौटाई गई। 5 लाख लोगों को वन अधिकार पट्टे मिले। धान की सबसे ज्यादा कीमत यहां मिल रही है। किसानों का कर्ज माफ किया गया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने कहा कि BJP की 15 साल की सरकार ने बस्तर के लोगों को निर्भर बनाया। आत्मनिर्भर नहीं बनाया। प्रियंका गांधी ने कहा कि जब भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मिलने के लिए आते हैं, कभी नकारात्मक बातें नहीं करते। हमेशा नई और कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताते हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि वह बहुत से नेताओं से मिलती हैं, लेकिन लोगों के लिए कुछ बेहतर करने का निश्चय बघेल में देखती हूं, उतना किसी में नहीं दिखता है। इससे पहले प्रियंका गांधी दिल्ली से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ जगदलपुर पहुंची। यहां उन्होंने सबसे पहले मां दंतेश्वरी के मंदिर में पूजा अर्चना की। (Priyanka Gandhi in Bastar)

Back to top button
error: Content is protected !!