Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने बीजापुर के पत्रकार की हत्या को लेकर किया ट्वीट, जानिए क्या कहा…?

Priyanka on Journalist Murder: केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीजापुर के पत्रकार मुकेश चन्द्रकार की हत्या को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या का समाचार स्तब्ध करने वाला है। खबरों के मुताबिक मुकेश ने अपनी रिपोर्ट में भ्रष्टाचार का खुलासा किया था, जिसके बाद उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। मेरी राज्य सरकार से मांग है कि इस मामले में सख्त और त्वरित कार्रवाई हो। दोषियों को कड़ी सजा मिले। दिवंगत के परिजनों को उचित मुआवजा और नौकरी पर विचार किया जाए। विनम्र श्रद्धांजलि।

यह भी पढ़ें:- भारत के प्रतिभाशाली युवा अभूतपूर्व विकास को बढ़ावा दे रहे हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर के पत्रकार मुकेश चन्द्रकार की हत्या में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक IPS मयंक गुर्जर के नेतृत्व में 11 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। फॉरेंसिक टीम साइंटिफिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना की जांच कर रही है। अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उनके अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है। (Priyanka on Journalist Murder)

आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने के निर्देश

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के निर्देश दिए गए हैं। हमारी सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाएगी और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पत्रकारों की स्वतंत्रता और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार का दायित्व है। बस्तर IG सुंदरराज पी ने कहा कि पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या के मामले में बीजापुर थाना में केस दर्ज किया गया है। (Priyanka on Journalist Murder)

Back to top button
error: Content is protected !!