Chhattisgarh Rajyotsava : छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का होगा आयोजन, निर्देश जारी
Chhattisgarh Rajyotsava 2024 : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस (Chhattisgarh Rajyotsava ) के अवसर पर रायपुर से भिन्न सभी जिला मुख्यालयों पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। जिला मुख्यालयों में 5 नवम्बर को एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विकास विभागों की विभागीय प्रदर्शनी में उपलब्धियों, महत्वपूर्ण योजनाओं एवं सफल परियोजनाओं को विशेष रूप से प्रदर्शित की जाएगी।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : सफलता की कहानी : वनौषधि प्रसंस्करण केंद्र डोंगानाला की प्रेरक सफलता
राज्य स्थापना दिवस (Chhattisgarh Rajyotsava ) के अवसर पर जिला स्तर पर स्थानीय कलाकारों द्वारा 5 नवम्बर को एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह एक नवम्बर से 6 नवम्बर तक जिला मुख्यालयों के समस्त शासकीय भवनों में रोशनी की जाएगी।
यह भी पढ़े :- Tirupati Laddu Case: दुनियाभर के लोगों की आस्था को पहुंची ठेस, जांच के लिए SC ने स्वतंत्र SIT का किया गठन
शासन की जनकल्याणकारी तथा हितग्राही मूलक योजनाओं से संबंधित कार्यक्रमों में लोगों को लाभान्वित किया जाए। जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में मंत्रीगण, सांसदों, विधायकगण, जन-प्रतिनिधि को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। राज्य शासन द्वारा उक्त कार्यक्रम के आयोजन में मितव्ययिता बरतने के निर्देश दिए हैं।



