छत्तीसगढ़ में वैलेंटाइन-डे का विरोध, बजरंग दल ने दिनभर कपल्स को किया परेशान !

Protest Against Valentine Day: छत्तीसगढ़ में बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और हिंदू संगठनों ने वैलेंटाइन डे का विरोध किया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई समेत कई जिलों के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, पार्कों में वैलेंटाइन डे मनाने आए कपल्स को रोका और उन्हें समझाइश दी। उन्होंने कहा कि प्यार का इजहार करने के लिए साल के 365 दिन होते हैं, लेकिन 14 फरवरी को इसे मनाना शहीदों के बलिदान के प्रति अनादर है। हिंदू संगठन ने वैलेंटाइन डे को भारतीय संस्कृति के खिलाफ बताते हुए इसे पश्चिमी सभ्यता का प्रभाव करार दिया।
यह भी पढ़ें:- निकाय चुनाव: उपाध्यक्ष पद पर बीजेपी की सधी चाल, पर्यवेक्षकों की नियुक्ति से गरमाई सियासत
बजरंग दल के संयोजक रवि निगम ने कहा कि हम इस दिन का विरोध इसलिए करते हैं, क्योंकि हमें अपनी संस्कृति की रक्षा करनी है। हमें गुंडा कहा जाता है, लेकिन हमारी वजह से समाज में कई अशोभनीय गतिविधियां रुकती है। हमें इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि लोग हमारे बारे में क्या सोचते हैं। हम समाज के हित में काम करते रहेंगे। वहीं दुर्ग में भी बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने वैलेंटाइन डे के विरोध में चेतावनी जारी की थी। (Protest Against Valentine Day)
वैलेंटाइन डे नाम पर अश्लीलता परोसने का आरोप
विश्व हिंदू परिषद के प्रमुख राकेश रामलोचन तिवारी ने कहा कि वैलेंटाइन डे के नाम पर जमकर अश्लीलता परोसी जा रही है। वहीं कुछ गलत मानसिकता के लोग भोली-भाली लड़कियों का फायदा भी उठा रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद ने कहा कि प्रेम करने के लिए किसी एक दिन की आवश्यकता नहीं है। 12 महीना 365 दिन प्रेम किया जा सकता है, लेकिन वैलेंटाइन डे की आड़ में अश्लीलता फैलाने वाले लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा। (Protest Against Valentine Day)
बिलासपुर में प्रेमी जोड़े ने दी जान
इधर, बिलासपुर में प्रेमी जोड़े ने वैलेंटाइन डे के दिन ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। चकरभाठा थाना क्षेत्र के परसदा रेल लाइन पर आवासपारा सिरगिट्टी के रहने वाले सोमनाथ यादव और एक युवती किसी शादी में शामिल होने निकले थे। इसी दौरान उन्होंने परसदा रेल लाइन के पास ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। हालांकि अब तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, लेकिन दोनों ने जो प्यार में साथ जीने और मरने की कसम खाई थी, उसे पूरा कर दिया। (Protest Against Valentine Day)



