Google Analytics —— Meta Pixel

इंडिया गेट पर प्रदर्शन बेकाबू: नक्सली हिडमा के पोस्टर लहराए, कई हिरासत में

Protest for Pollution in Delhi : दिल्ली की जहरीली हवा के खिलाफ इंडिया गेट पर रविवार शाम हुए विरोध प्रदर्शन (Protest for Pollution in Delhi) में उस समय तनाव फैल गया, जब प्रदर्शनकारियों के बीच टॉप माओवादी कमांडर माडवी हिडमा के पोस्टर दिखाई दिए। हिडमा को हाल ही में आंध्र प्रदेश में पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया था।

यह भी पढ़े :- CJI सूर्यकांत ने संभाला देश की सर्वोच्च अदालत की कमान, पढ़ें उनके सबसे बड़े और चर्चित फैसले

ट्रैफिक रोकने पर बढ़ा तनाव, पुलिस पर मिर्च स्प्रे

पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारियों (Protest for Pollution in Delhi) ने कई चेतावनियों के बावजूद इंडिया गेट के C-हेक्सागन इलाके में ट्रैफिक रोकने की कोशिश की। अधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश का हवाला दिया जिसमें कहा गया है कि दिल्ली में विरोध प्रदर्शन केवल जंतर-मंतर पर किया जा सकता है, लेकिन भीड़ हटने को तैयार नहीं हुई।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स तोड़ दिए और कथित तौर पर पुलिस पर मिर्च पाउडर/पेपर स्प्रे छिड़क दिया। हमले में तीन से चार पुलिसकर्मी घायल हुए, जिनकी आंखों और चेहरे पर जलन की शिकायत के बाद उन्हें आरएमएल अस्पताल ले जाया गया।

DCP (नई दिल्ली) देवेश कुमार महला ने बताया कि यह पहली बार है जब किसी प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर मिर्च स्प्रे का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने कहा—“यह बेहद असामान्य और चौंकाने वाली घटना है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”

15–20 प्रदर्शनकारी हिरासत में, FIR दर्ज

पुलिस ने मौके से 15–20 लोगों को हिरासत में लिया है। सरकारी काम में बाधा, ट्रैफिक अवरोध और पुलिस पर हमले के आरोपों में FIR दर्ज कर ली गई है। साथ ही, हिडमा के पोस्टरों के इस्तेमाल की भी जांच होगी—किसने पोस्टर लाए और क्या इसके पीछे कोई संगठित प्रयास था।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से खुला मामला

एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें प्रदर्शनकारी इंडिया गेट के पास बैठे नारेबाजी करते दिख रहे हैं। उन्हीं में से एक के हाथ में हिडमा का स्केच वाला पोस्टर दिखाई देता है। इससे दिल्ली पुलिस की जांच और तेज हो गई है।

सबसे खराब AQI में घिरी दिल्ली

हंगामे के समय दिल्ली का AQI 391 रहा, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है। शहर के 19 मॉनिटरिंग स्टेशन ‘गंभीर’ स्तर की हवा दर्ज कर रहे थे। दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 26.7°C और न्यूनतम 10.4°C रहा। IMD ने सोमवार को हल्के कोहरे और इसी तरह के तापमान का अनुमान जताया है।

Back to top button
error: Content is protected !!