Google Analytics —— Meta Pixel

“छत्तीसगढ़ प्रकृति, संस्कृति और प्रगति का संगम” प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

Public Relations Department Exhibition: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर जनसंपर्क विभाग की ओर से “छत्तीसगढ़ प्रकृति, संस्कृति और प्रगति का संगम” थीम पर 25 सालों की विकास यात्रा को दर्शाने वाली प्रदर्शनी नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव स्थल पर लगाई गई है। यह प्रदर्शनी विद्यार्थियों , नागरिकों और आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

यह भी पढ़ें:- बिलासपुर में कोरबा पैसेंजर और मालगाड़ी के बीच टक्कर, लोको पायलट समेत 8 लोगों की मौत, कई घायल

प्रदर्शनी में कृषक उन्नति योजना, महतारी वंदन योजना, रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया, तेंदूपत्ता संग्राहकों के पारिश्रमिक में वृद्धि, चरण पादुका योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और घर-घर निर्मल जल अभियान जैसी योजनाओं की जानकारी प्रस्तुत की गई है। अंजोर विजन 2047 के माध्यम से छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा, जनकल्याणकारी पहलों और नई संभावनाओं की जीवंत झलक दिखाई गई है। (Public Relations Department Exhibition)

कबीरधाम, राजिम, रायपुर और फिंगेश्वर से आए छात्र-छात्राओं और नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर राज्य की विकास गाथा की सराहना की। जनसम्पर्क विभाग की प्रदर्शनी में राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों से जुड़ी प्रचार सामग्री, पुस्तिकाएं और ब्रोशर निःशुल्क वितरित किए जा रहे हैं। इनसे लोग जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास पहलों की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं और अपने साथ ले जाकर अन्य लोगों को भी जागरूक कर रहे हैं। (Public Relations Department Exhibition)

Back to top button
error: Content is protected !!