Google Analytics —— Meta Pixel

राहुल गांधी का दिखा बदला हुआ अंदाज, किसानों के साथ ट्रैक्टर चलाया और रोपी धान

सोनीपत। देश में एक तरफ साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। वहीं दूसरी तरफ साल 2023 के अंत तक कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। सभी राजनीतिक पार्टियां इसकी तैयारियों में जुटी हुई है। कांग्रेस पार्टी भी अब काफी ज्यादा सक्रिय नजर आ रही है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आए दिन लोगों के बीच पहुंच रहे हैं और उनसे मुलाकात कर रहे हैं।

इन सबके बीच आज सुबह एक बार फिर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का अलग अंदाज देखने को मिला है। राहुल गांधी शनिवार सुबह अचानक हरियाणा के सोनीपत स्थित एक गांव में पहुंचे। राहुल गांधी ने किसानों के साथ खेतों में धान की रोपाई की। उन्होंने ट्रैक्टर चलाकर खेत की जुताई भी की। इस दौरान वहा मौजूद किसान भी अचंभित रह गए।

यह भी पढ़े :- गीता प्रेस सिर्फ एक संस्था नहीं, बल्कि जीवंत आस्था है, शताब्दी समारोह में PM मोदी

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने गांव मदीना के खेतों में पहुंचकर किसानों व मजदूरों से बातचीत की और फसल की जानकारी ली। राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वे रास्ते में उतरकर मदीना गांव के खेतों में जा पहुंचे। यहां किसान धान की रोपाई कर रहे थे। राहुल गांधी ने इस दौरान खेत में ट्रैक्टर से जुताई की। राहुल ने वहां मौजूद किसानों का हाल जाना और खेती-किसानी को लेकर बातचीत की।

बीते दिनों ही राहुल गांधी दिल्ली के करोल बाग मार्केट पहुंचे थे। उन्होंने यहां मार्केट के वर्कर्स और साइकिल व्यापारियों से बातचीत की थी। इस दौरान राहुल गांधी ने बाइक मैकेनिक्स के साथ बातचीत की और बाइक ठीक करते हुए दिखाई दिए थे। कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी की तस्वीरें शेयर करते हुए कहा था कि यही हाथ हिंदुस्तान बनाते हैं। इन कपड़ों पर लगी कालिख हमारी खुद्दारी और शान है। ऐसे हाथों को हौसला देने का काम एक ही करता है।

Back to top button
error: Content is protected !!