Google Analytics —— Meta Pixel

CM बघेल के साथ पुरातात्विक नगरी सिरपुर पहुंचे राहुल और प्रियंका गांधी

Rahul Gandhi in Sirpur: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने महासमुंद जिले के ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व के स्थल सिरपुर का भ्रमण किया। सांसद राहुल गांधीऔर प्रियंका गांधी वाड्रा ने विश्व प्रसिद्ध लक्ष्मण देवालय मंदिर का दर्शन किया। उन्होंने सुरंग टीला और तिवरदेव बिहार का भी भ्रमण किया। इस दौरान सांसद राहुल गांधी ने तिवर देव बिहार के पास पटेल परिवार से भी मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा,  संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर, सिरपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सतीश जग्गी, कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर समेत कई लोग मौजूद थे। 

यह भी पढ़ें:- राजीव युवा मितान क्लब से मिल रहा युवाओं को रोजगार, पढ़ें पूरी खबर

गौरतलब है कि सिरपुर महानदी के तट स्थित एक पुरातात्विक स्थल है। इस स्थान का प्राचीन नाम श्रीपुर है। ये एक विशाल नगर हुआ करता था। सिरपुर पांचवी से आठवीं शताब्दी के मध्य दक्षिण कोसल की राजधानी थी। सिरपुर में सांस्कृतिक और वास्तुकौशल की कला का अनुपम संग्रह हैं। सोमवंशी नरेशों ने यहां पर राम मंदिर और लक्ष्मण मंदिर का निर्माण करवाया था। ईंटों से बना हुआ प्राचीन लक्ष्मण मंदिर विश्व प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल है। उत्खनन में यहां पर प्राचीन बौद्ध मठ भी पाए गए हैं। ये स्थल वैष्णव, शैव, जैन और बौद्ध संस्कृतियों का केंद्र रहा है। (Rahul Gandhi in Sirpur)

गंधेश्वर महादेव का मंदिर

सिरपुर का एक अन्य मंदिर गंधेश्वर महादेव का है। यह महानदी के तट पर स्थित है। इसके दो स्तम्भों पर अभिलेख उत्कीर्ण हैं। कहा जाता है कि चिमणाजी भौंसले ने इस मंदिर का जीर्णोद्वार करवाया था। सिरपुर से बौद्धकालीन कई मूर्तियां भी मिली हैं, जिनमें तारा की मूर्ति सर्वाधिक सुंदर है। सिरपुर का तीवरदेव के राजिम-ताम्रपट्ट लेख में उल्लेख है। 14वीं शती के प्रारम्भ में, यह नगर वारंगल के ककातीय नरेशों के राज्य की सीमा पर स्थित था। 310 ई. में अलाउद्दीन खिलजी के सेनापति मलिक काफूर ने वारंगल की ओर कूच करते समय सिरपुर पर भी धावा किया था, जिसका वृत्तान्त अमीर खुसरो ने लिखा है। (Rahul Gandhi in Sirpur)

Back to top button
error: Content is protected !!