नरेंद्र मोदी लंबे-लंबे भाषण देते हैं, काम की बात नहीं करते: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी

Rahul Gandhi in Srinagar: लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें जम्मू-कश्मीर के लोगों को उनका हक लौटाना है, उनकी जिंदगी में खुशहाली लानी है। नरेंद्र मोदी लंबे-लंबे भाषण देते हैं, लेकिन काम की बात नहीं करते। काम की बातें हैं- बेरोजगारी हटाओ, महंगाई कम करो, युवाओं को विजन दो और जम्मू-कश्मीर को स्टेटहुड दो। ये वो काम की बातें हैं, जो नरेंद्र मोदी नहीं करेंगे। वो सिर्फ ‘मन की बात’ करते हैं, जिसे कोई नहीं सुनना चाहता।
यह भी पढ़ें:- वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए आतंकवाद बड़ा खतरा: PM नरेंद्र मोदी
राहुल गांधी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लिए कांग्रेस ने गारंटी दी है, जिसके तहत जम्मू-कश्मीर को स्टेटहुड दिलाएंगे, घर की महिला मुखिया को हर महीने 3000 देंगे। स्वयं सहायता समूहों के लिए 5 लाख तक का ब्याज मुक्त कर्ज दिया जाएगा। हर परिवार को 25 लाख तक का हेल्थ बीमा। 30 मिनट में सस्ती हेल्थ सर्विस, हर तहसील में एम्बुलेंस से लैस मोबाइल क्लीनिक, हर जिले में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, कश्मीरी पंडितों के रिहैबिलिटेशन के लिए डॉ. मनमोहन सिंह की योजना पूरी तरह लागू होगी। संविधान के तहत पिछड़े वर्ग को पूरा हक दिया जाएगा। (Rahul Gandhi in Srinagar)
हर सदस्य को 11 किलो राशन देंगे: राहुल
उन्होंने कहा कि 1 लाख खाली नौकरियां भरेंगे। परिवार के हर सदस्य को 11 किलो राशन देंगे। जब भी आपको मेरी जरूरत हो, आप मुझे हुक्म दें और मैं यहां हाजिर हो जाऊंगा। आपको पता है कि जम्मू-कश्मीर से मेरा राजनीतिक रिश्ता नहीं है। आपके साथ मेरा खून का, दिल का और मोहब्बत का रिश्ता है। जम्मू-कश्मीर का राज्यत्व खत्म कर भाजपा सरकार ने प्रदेशवासियों को जिन मौलिक सुविधाओं से विहीन किया है, INDIA उन्हें वापस दिलाने जा रहा है। सभी को सस्ती और सुचारू स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए काम करेंगे। (Rahul Gandhi in Srinagar)
अब आर्थिक या मानसिक बोझ नहीं रहेगा: राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद ने कहा कि राजस्थान की चिरंजीवी योजना के तर्ज पर 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा कराया जाएगा। हर जिले में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल खोलेंगे। प्रत्येक तहसील में मोबाइल क्लिनिक की स्थापना होगी। जम्मू-कश्मीर के भाइयों और बहनों को वचन है – आपका और आपके परिवार का स्वास्थ्य अब आर्थिक या मानसिक बोझ नहीं रहेगा। मैं संसद में आपका सिपाही हूं – आप मुझे हुकुम दें, आपके हक की आवाज मैं पूरी शक्ति के साथ उठाता रहूंगा। (Rahul Gandhi in Srinagar)



