Google Analytics —— Meta Pixel

राहुल गांधी ने लोकसभा के लिए की बड़ी घोषणा, कहा- सरकार बनने पर किसानों को देंगे MSP की लीगल गारंटी 

Rahul Gandhi on MSP: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सरगुजा में जारी है। इस बीच अंबिकापुर के कलाकेंद्र मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि INDIA की सरकार आएगी तो हम किसानों को MSP की गारंटी देंगे। यह सिर्फ हमारी शुरुआत है। उन्होंने कहा कि किसानों को स्वामीनाथन कमीशन के अनुसार MSP की गारंटी देंगे। देश में किसानों को जो मिलना चाहिए, वो उन्हें नहीं मिल रहा है। इसलिए किसान दिल्ली की तरफ जा रहे हैं, लेकिन उन्हें रोका जा रहा है, उनके ऊपर आंसू गैस के गोले दागे जे रहे हैं। किसान सिर्फ ये कह रहे हैं कि हमारी मेहनत का फल हमें मिलना चाहिए। 

वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी यह घोषणा करती है कि हम देश के किसानों को MSP दिलाने के लिए फसलों की व्यापक खरीद के साथ लीगल गारंटी देंगे। जब हमारी सरकार आएगी तो हम इसे लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लोग दिल से चाहते हैं और एकजुट होकर अन्याय के खिलाफ खड़े हैं। राहुल गांधी की यात्रा 5 न्याय पर आधारित है, जो युवा न्याय, किसान न्याय, नारी न्याय, श्रमिक न्याय और भागीदारी न्याय है। वे न्याय का यह संदेश पूरे देश में पहुंचा रहे हैं। इसलिए मैं सभी की तरफ से राहुल गांधी का धन्यवाद देता हूं। (Rahul Gandhi on MSP)

उन्होंने कहा कि हम तो ‘कांग्रेस की गांरटी’ बोलते हैं, लेकिन हमें देखकर प्रधानमंत्री ‘मोदी की गारंटी’ बोलने लगे, जिस व्यक्ति में इतना अहंकार हो, वह लोकतंत्र में विश्वास नहीं रख सकता। ऐसा व्यक्ति सिर्फ अपने लिए काम करता है, इसी को ‘तानाशाह’ कहते हैं। PM मोदी ने 2014-19 में गारंटी के नाम पर झूठ बोला। मोदी झूठों के सरदार हैं। इसलिए मैं कहना चाहता हूं- झूठे वादों की बस्तियां लेकर, हम क्या करेंगे…हमें हमारी जमीन दे दो, हम आसमां लेकर क्या करेंगे। (Rahul Gandhi on MSP)

बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने किसानों के लिए बड़ी घोषणा की है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा- किसान भाइयों आज ऐतिहासिक दिन है। कांग्रेस ने हर किसान को फसल पर स्वामीनाथन कमीशन के अनुसार MSP की कानूनी गारंटी देने का फैसला लिया है। यह कदम 15 करोड़ किसान परिवारों की समृद्धि सुनिश्चित कर उनका जीवन बदल देगा। न्याय के पथ पर यह कांग्रेस की पहली गारंटी है। किसानों के प्रदर्शन के बीच कांग्रेस इस मुद्दे को भुनाना चाहती है। साथ ही अपने आप को किसानों के साथ खड़े दिखाना चाहती है। (Rahul Gandhi on MSP)

Back to top button
error: Content is protected !!