Google Analytics —— Meta Pixel

प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज की आमसभा 25 फरवरी को होगी, जानिए क्या रहेगा एजेंडा

प्रदेश अध्यक्ष आर पी भतपहरी की अध्यक्षता में सांस्कृतिक भवन न्यू राजेंद्र नगर में होगी बैठक

रायपुर : प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष आर पी भतपहरी ने बताया कि संस्था की बैठक 25 फरवरी को सवेरे 11 बजे से गुरु घासीदास गृह निर्माण सहकारी संस्था के सांस्कृतिक भवन न्यू राजेंद्र नगर में आयोजित की गई है।

यह भी पढ़े :- राहुल गांधी ने लोकसभा के लिए की बड़ी घोषणा, कहा- सरकार बनने पर किसानों को देंगे MSP की लीगल गारंटी

उन्होंने बताया कि पूर्व में आयोजित  प्रबंधकारिणी की बैठक दिनांक 9 जनवरी एवं 4 फरवरी में लिए निर्णय के अनुसार आमसभा का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष आर पी भतपहरी ने सभी सदस्यों से आग्रह किया है कि निर्धारित समय, तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर संस्था को आगे बढ़ाने में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने बताया कि गणपूर्ति के अभाव में आमसभा की बैठक एक घंटा के लिए स्थगित की जाएगी तत्पश्चात उसी स्थान पर उसी दिन नियत समय में तयशुदा कार्य सूची पर चर्चा हेतु बैठक पुनः प्रारंभ होगी।

प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के महासचिव श्री एस आर बंजारे ने बताया कि आमसभा में वित्तीय वर्ष 2022-23 की ऑडिट रिपोर्ट का अनुमोदन, आय – व्यय का विवरण, वर्ष 2023- 24 की अनुमानित बजट का अनुमोदन, पिछले आमसभा के बाद हुए प्रदेश प्रबंध करिणी की बैठकों का संक्षिप्त विवरण ,संस्था के नवीन सदस्यों का अनुमोदन सहित अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!