Google Analytics —— Meta Pixel

Parliament Session : राहुल गांधी ने ओम बिरला से कहा- ‘PM मोदी से हाथ मिलाते समय आप झुकते हैं’, स्पीकर ओम बिरला ने किया पलटवार

Parliament Session : संसद सत्र के दौरान सोमवार का दिन हंगामे भरा रहा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने भाजपा पर हिंसा और नफरत फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि बीते 10 वर्षों से संविधान और भारत की अवधारणा (आइडिया ऑफ इंडिया) पर सुनियोजित तरीके से हमला किया जा रहा है।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ के लोगो को नकली शराब पिलाकर कांग्रेस ने बड़ा अपराध किया: केदार गुप्ता

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने स्पीकर ओम बिरला पर सवाल उठाया और कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हाथ मिलाते समय आप झुकते हैं और मेरे से हाथ मिलाते समय आप सीधे रहते हैं. इस पर स्पीकर ने कहा, ये मेरे संस्कार हैं कि बड़ों का मैं सम्मान करता हूं. इस पर राहुल गांधी ने कहा, मैं आपसे सहमत हूं, लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि सदन में स्पीकर से बड़ा कोई नहीं होता.

राहुल गांधी के आरोप पर स्पीकर ओम बिरला ने दिया जवाब
राहुल गांधी ने जब आरोप लगाया, तो लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने करारा जवाब देते हुए कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन के नेता हैं. मेरी संस्कृति और संस्कार है कि तो हमसे बड़े हैं, उनको झूककर नमस्कार करो. साथ ही बराबर वालों से बराबर व्यवहार करो. (Parliament Session)

कांग्रेस सांसद ने कहा, “आज सुबह मैं आया। (रक्षामंत्री) राजनाथ सिंह ने मुस्कराकर मुझे नमस्ते किया। पीएम (नरेंद्र) मोदी बैठे रहे, कोई मुस्कराहट नहीं..सीरियस। नमस्ते भी नहीं करते कि कहीं मोदी जी न देख लें, नहीं समस्या हो जाएगी। यह कहानी (केंद्रीय मंत्री) नितिन गडकरी की भी है।” इस बीच विपक्ष की ओर से शोर हुआ तो राहुल ने कहा कि अयोध्या को छोड़िए ये तो भाजपा वालों को भी डराते हैं।

‘महंगाई की वजह से घरों में महिलाओं को पीटा जा रहा’
इसी दौरान प्रधानमंत्री ने खड़े होकर कहा, लोकतंत्र ने यह सिखाया है कि मुझे विपक्ष के नेता को गंभीरता से लेना चाहिए। यह सुनकर सत्ता पक्ष के सदस्य हंसने लगे। इसके बाद राहुल गांधी उठे और उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र किया। उन्होंने भाजपा पर डर का माहौल पैदा करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा, यात्रा के दौरान एक महिला मेरे पास आई। उन्होंने कहा, मुझे मार रहा है। मैंने पूछा-कौन मार रहा है? इस पर उन्होंने मुझे से कहा- मेरा पति मार रहा है, क्योंकि महंगाई की वजह से मैं खाना नहीं खरीद पाई। उन्होंने कहा कि महंगाई की वजह से हजारों महिलाओं को पीटा जा रहा है।

गृह मंत्री अमित शाह ने भी राहुल गांधी के आरोपों की निंदा की
राहुल गांधी ने जब स्पीकर ओम बिरला पर सवाल उठाया, तो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खड़े होकर विरोध दर्ज कराया. उन्होंने कहा, यह तो आसन के सामने आरोप है. ये चेयर के सामने आरोप लगा रहे हैं. शाह के इस बयान पर भारी हंगामा भी हुआ. (Parliament Session)

Back to top button
error: Content is protected !!