Google Analytics —— Meta Pixel

Raigarh elephant video : बारिश के बीच जंगल में मस्ती करते दिखे हाथी, बेबी एलिफेंट ने पेट पर चढ़ने की की कोशिश, फिर जमीन पर लोटा

Raigarh elephant video : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के जंगलों से हाथियों के दल का एक और वीडियो सामने आया है। लगातार हो रही बारिश के बीच यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हाथियों का दल जमीन पर लेटा हुआ दिखाई दे रहा है। खासकर एक बेबी एलिफेंट बड़े हाथी के पेट पर चढ़ने की कोशिश करता नजर आ रहा है, लेकिन जब वह चढ़ नहीं सका, तो वहीं जमीन पर लोटकर मस्ती करने लगा।

Raigarh elephant video :

यह दृश्य धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज के हाटी बीट का है, जहां वन विभाग का हाथी ट्रैकर, हाथी मित्र दल और अन्य स्टाफ लगातार इन हाथियों पर निगरानी रख रहे हैं।

यह भी पढ़ें :- Bilaspur rain update : बिलासपुर में आफत बनी बारिश, कॉलोनियों में भरा रहा पानी, ट्रेनें देर से पहुंची, रतनपुर-पेंड्रारोड मार्ग बंद

सोमवार को जब इलाके में रुक-रुककर बारिश हो रही थी, तब हाथी मित्र दल ने ड्रोन कैमरे की मदद से छाल वन परिक्षेत्र के हाटी जंगल में हाथियों की निगरानी की। इसी दौरान यह वीडियो कैमरे में कैद हुआ, जिसमें हाथियों का झुंड विश्राम कर रहा था। कैमरे की नजर एक नन्हे हाथी पर टिक गई जो बड़े हाथी के पेट पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था। असफल होने पर वह जमीन पर लोटकर खेलने लगा। कुछ ही देर में वहां दो बड़े हाथी और नजर आए। (Raigarh elephant video)

सूत्रों के अनुसार, हाटी बीट के इस क्षेत्र में 7 हाथियों का एक दल सक्रिय है। धरमजयगढ़ वन मंडल के अधिकांश क्षेत्रों में साल भर हाथियों की आवाजाही बनी रहती है। इस कारण यहां 3 ड्रोन कैमरों के जरिए लगातार निगरानी की जा रही है, जिनमें 1 सामान्य और 2 थर्मल कैमरे हैं, जो रात में भी काम करते हैं।

छाल रेंज और धरमजयगढ़ रेंज में हाथियों की सक्रियता को देखते हुए 3 हाथी मित्र दल छाल रेंज में और 4 धरमजयगढ़ में नियुक्त किए गए हैं, जो लगातार जंगल क्षेत्र में रहकर लोगों को सतर्क करते हैं। (Raigarh elephant video)

112 हाथी कर रहे विचरण

वन विभाग के मुताबिक, सोमवार को धरमजयगढ़ वन मंडल में कुल 112 हाथियों का दल मौजूद था। इनमें से 27 नर, 52 मादा और 33 शावक हैं। बरसात के दिनों में इनकी गतिविधियां और भी बढ़ जाती हैं। वहीं, पुटू और अन्य वनोपज लेने के लिए ग्रामीण भी जंगलों की ओर जाते हैं, जिससे खतरे की आशंका बनी रहती है।

इसी कारण वन विभाग ग्रामीणों को हाथी प्रभावित इलाकों में न जाने की सलाह दे रहा है और प्रभावित गांवों में मुनादी कराई जा रही है।

इस संबंध में एसडीओ बाल गोविंद साहू ने बताया कि यह वीडियो छाल रेंज के हाटी बीट का है, जहां करीब 7 हाथियों का दल सक्रिय है। ड्रोन कैमरे से इनकी निगरानी की जा रही है। साथ ही आसपास के गांवों में अलर्ट जारी कर मुनादी कराई गई है, ताकि ग्रामीण जंगलों में न जाएं। (Raigarh elephant video)

Back to top button
error: Content is protected !!