Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश समेत 26 राज्यों के लिए चेतावनी जारी, आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट

Rain Alert in India: देश के कई राज्यों के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश समेत देश के 26 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की है। राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट और पूर्वी में येलो अलर्ट जारी किया गया है। IMD ने UP और बिहार में ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की है। वहीं दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के राज्यों के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है, लेकिन अधिकतम तापमान में और ज्यादा गिरावट होने की संभावना नहीं है। 

यह भी पढ़ें:- अचानक मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर खिले ग्रामीणों के चेहरे, CM साय ने कहा- संवाद से समाधान…यही है छत्तीसगढ़ में सुशासन की पहचान

मौसम विभाग के मुताबिक सेंट्रल और नॉर्थ इंडिया में 7 और 8 मई तक मौसम ऐसा ही बना रहने का अनुमान है। इधर, राजस्थान के जयपुर में 4 मई को आकाशीय बिजली गिरने से 5 साल की बच्ची की मौत हो गई। सीकर में तेज बारिश के चलते जलभराव की स्थिति बन गई। UP के 10 जिलों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। मध्यप्रदेश में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हुई। छतरपुर में एक मोबाइल टावर गिर गया। जबकि भोपाल, इंदौर, उज्जैन, देवास और खंडवा में तेज बारिश के साथ ओले गिरे, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचा है। (Rain Alert in India)

देहरादून में बादल फटने से सांग नदी में बाढ़

उत्तराखंड के देहरादून में बादल फटने से सांग नदी में बाढ़ आ गई। इस दौरान कई टूरिस्ट फंस गए। हालांकि सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 6 मई को राजस्थान, गुजरात और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और तेज हवाओं का असर रहेगा। दक्षिण भारत के कर्नाटक और केरल में भी मौसम बिगड़ सकता है। 7 मई को गुजरात, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं। पूर्वोत्तर राज्यों में भी भारी बारिश हो सकती है। 8 मई को महाराष्ट्र, गुजरात और नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। (Rain Alert in India)

इन राज्यों में अलर्ट जारी

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। दक्षिण भारत में तटीय इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। IMD ने मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड, ओडिशा, वेस्ट बंगाल, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, गुजरात, गोवा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार आइलैंड में आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी जारी की है। IMD वैज्ञानिक डॉ. संजीव द्विवेदी ने कहा कि 5 तारीख को ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है, मयूरभंज, क्योंझर, बालासोर, भद्रक, गजपति जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 6 तारीख को भी अलग-अलग स्थानों पर बारिश संभव है, 7-8 तारीख को बारिश थोड़ी कम होगी। (Rain Alert in India)

IMD वैज्ञानिक नरेश कुमार ने दी जानकारी

IMD वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा कि लगभग पूरे भारत में ही कहीं न कहीं बारिश या आंधी जैसी गतिविधियां हो रही हैं। पूरे देश में या तो रेड या येलो अलर्ट जारी किया गया है। पूरे उत्तर पश्चिम भारत में बारिश और आंधी की स्थिति का अनुमान है। खासकर पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान राज्यों में धूल भरी आंधी, वज्रपात या ओलावृष्टि की संभावना है। गुजरात में और राजस्थान में भारी वर्षा की गतिविधि भी हो सकती है। दिल्ली NCR में भी आगामी दो दिनों में हमारा अनुमान है कि कहीं न कहीं बारिश हो सकती है, हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। (Rain Alert in India)

Back to top button
error: Content is protected !!