India Pakistan War: 7 मई को देशभर में बजेंगे हवाई हमले वाले सायरन, केंद्र ने राज्यों को दिए ये निर्देश

India Pakistan War: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कई राज्यों को 7 मई (बुधवार) को सिविल डिफेंस ड्रिल (नागरिक सुरक्षा अभ्यास) आयोजित करने के निर्देश दिए हैं. सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी है। संभवत: 1971 के बाद देश में पहली बार सिविल मॉक ड्रिल होगी. इस सुरक्षा मॉक ड्रिल में हमले में खुद को बचाने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। (India Pakistan War)
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश समेत 26 राज्यों के लिए चेतावनी जारी, आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट
सूत्रों के अनुसार, इस अभ्यास के दौरान एयर रेड वार्निंग सायरन बजाए जाएंगे और आम नागरिकों व छात्रों को इस बात की ट्रेनिंग दी जाएगी कि दुश्मन के हमले के वक्त खुद की सुरक्षा कैसे करें। (India Pakistan War)
मॉक ड्रिल के अंतर्गत निम्नलिखित महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे:
- हवाई हमले (एयर रेड) की स्थिति में चेतावनी सायरन को सक्रिय किया जाएगा।
- आम नागरिकों, छात्रों आदि को यह प्रशिक्षण दिया जाएगा कि आपात स्थिति में वे स्वयं को कैसे सुरक्षित रखें।
- ब्लैकआउट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, अर्थात् आवश्यकता पड़ने पर बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाएगी ताकि शत्रु को कोई लक्ष्य स्पष्ट रूप से दिखाई न दे।
- महत्वपूर्ण औद्योगिक इकाइयों और रणनीतिक ठिकानों को छिपाने हेतु त्वरित सुरक्षा उपाय किए जाएंगे।
- निकासी योजना को अद्यतन किया जाएगा और उसका अभ्यास (रिहर्सल) भी कराया जाएगा ताकि किसी आपात स्थिति में शीघ्र एवं सुरक्षित निकासी सुनिश्चित हो सके।
गृह मंत्रालय के निर्देश का मतलब
- भारत कुछ बड़ा एक्शन लेने वाला है.
- भारत के एक्शन के जवाब में पाकिस्तान युद्ध छेड़ सकता है
- पाकिस्तान से जंग के हालात में यह केवल सीमा तक सीमित नहीं रहेगा
- दिल्ली, मुंबई या दूसरे बड़े शहरों पर हमला करने की कोशिश कर सकता है पाकिस्तान
- इंडियन एयर फोर्स और एयर डिफेंस पाकिस्तान के मिसाइल और फाइटर जेट को भारतीय सीमा से घुसने नहीं देगा लेकिन भारत पूरी तैयार रहना चाहता है
- सिविल डिफेंस प्रोटोकॉल इजराइल या यूक्रेन में देखने को मिलता था जिससे पता चले कि एयर सायरन काम कर रहा है
11 दिन से गोले दाग रहा पाकिस्तान
राज्यों को भेजी गई ड्रिल की एडवाइजरी ऐसे समय में आई है जब पाकिस्तान की ओर से बार-बार सीमा पार गोलीबारी की जा रही है. पिछले लगातार 11 रातों से पाकिस्तान सेना ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की है, जिसका भारतीय सेना ने सख्ती से जवाब दिया है.
ये हालात तब पैदा हुए हैं, जब 22 अप्रैल को पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर गोलीबारी की, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें एक नेपाली नागरिक भी शामिल था. यह 2019 के पुलवामा आतंकी हमले के बाद कश्मीर घाटी में सबसे भीषण हमला है. भारत की संभावित जवाबी कार्रवाई से डरे पाकिस्तान ने अपनी रक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं. उसने सीमा चौकियों को मजबूत किया है और मिसाइल परीक्षण भी शुरू कर दिए हैं.



