पाकिस्तानी मीडिया में छाया अजय राय का राफेल पर नींबू-मिर्ची वाला तंज, BJP ने कहा- कांग्रेस और पाकिस्तान का कभी न खत्म होने वाली प्रेम कहानी

Pakistani Media on Congress: उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के राफेल के खिलौने पर नींबू-मिर्ची वाला तंज पाकिस्तानी मीडिया में छाया हुआ है। इसे लेकर बीजेपी ने कहा कि कांग्रेस लंबे समय से पाकिस्तान के शो की शुरुआत करने वाली पार्टी रही है। यह स्पष्ट मामला है कि जो कुछ दिख रहा है, वह उससे कहीं अधिक है। यह कांग्रेस और पाकिस्तान का कभी न खत्म होने वाली प्रेम कहानी है। भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान की सीमा पर तनाव है।
यह भी पढ़ें:- India Pakistan War: 7 मई को देशभर में बजेंगे हवाई हमले वाले सायरन, केंद्र ने राज्यों को दिए ये निर्देश
सांसद त्रिवेदी ने कहा कि सीजफायर का उल्लंघन करते हुए पाकिस्तानी सेना की तरफ से यदाकदा गोलीबारी की जा रही है। दूसरी ओर सीमा के अंदर से कांग्रेस और इंडी गठबंधन के नेता निरंतर बयानों की गोलाबारी भारतीय सेना को लक्षित करते हुए कर रहे हैं। एक तरफ कांग्रेस और इंडी गठबंधन के नेता मुखौटा लगाकर कहते हैं कि वे भारत के साथ हैं और फिर उनके नेता ऐसे बयान दे रहे हैं जो भारतीय सेना के मनोबल को गिराने वाले हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने राफेल के खिलौने के मॉडल पर नींबू-मिर्ची रखकर उसका मजाक उड़ाने की कोशिश की है। (Pakistani Media on Congress)
भारतीय सेना को पाकिस्तान की बुरी नजर: सुधांशु
सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि नींबू-मिर्ची का इस्तेमाल बुरी नजर से बचने के लिए करना भारतीय परंपरा का हिस्सा है। आज भारतीय सेना को पाकिस्तान की बुरी नजर से सुरक्षा की जरूरत नहीं है, क्योंकि पाकिस्तानी सेना अब भारतीय सेना को डर की नजर से देखती है। जबकि भारतीय सेना पर बुरी नजर डालने वाले लोग इंडिया गठबंधन और कांग्रेस हैं। हालांकि भारतीय सेना को कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बुरी नजर से सुरक्षा की जरूरत है। कांग्रेस और इंडी गठबंधन के नेता ऊपर से तो कहते हैं कि वे भारत सरकार के साथ हैं, लेकिन उनके नेता लगातार एक के बाद एक ऐसे बयान देते हैं, जो भारत विरोधी की श्रेणी में आते हैं और हमारी सेना के मनोबल को गिराने वाले होते हैं। (Pakistani Media on Congress)
बयानों की निरंतर गोलाबारी जारी: सुधांशु
उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है की सीमा के उस पार से पाकिस्तान की सेना भारतीय सेना का मनोबल गिराने के लिए गोलाबारी कर रही है ठीक उसी प्रकार भारत की सीमा के अंदर से भारत की सेना का मनोबल गिराने के लिए कांग्रेस और INDI गठबंधन के नेताओं के बयानों की निरंतर गोलाबारी जारी है। कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा दिए जा रहे हैं इन बयानों पर मुझे बहुत दुख और पीड़ा है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि लगातार कांग्रेस के नेता देश के खिलाफ एक टूलकिट के माध्यम से योजनाबद्ध कार्य कर रहे हैं। ये दुर्भाग्यपूर्ण हैं जिन हथियारों को सेना पूजते हैं और जो हथियार हमारी देश की सुरक्षा में तैनात हैं कांग्रेस उसका मजाक बना रही है ये दुर्भाग्यपूर्ण हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय अपनी बात पर कायम
वहीं उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय अपनी बयान पर कायम है। उन्होंने कहा कि पहलगाम में हमारे लोगों को मारने वालों को जवाब देने का समय आ गया है। जब रक्षा मंत्री राफेल की डिलीवरी लेने गए तो उन्होंने राफेल पर नींबू-मिर्च लटका दी। मैं बस उनकी आंखें खोलना चाहता था और उन्हें दिखाना चाहता था कि देश की जनता आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई चाहती है। आतंकवादियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और उन्हें समर्थन देने वालों का खात्मा होना चाहिए। भाजपा नेता रविंदर रैना ने कहा कि पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर को लहू-लुहान किया है, जिसके लिए पाकिस्तान को सजा मिलना शुरू हो गया है। (Pakistani Media on Congress)



