पूर्व डिप्टी CM तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, कहा- हाईजैक हो गए हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
Tejashwi on Nitish Kumar: बिहार के RJD नेता और पूर्व डिप्टी CM तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जिस स्थिति से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुजर रहे हैं, उसे लेकर हमें पीड़ा है। हम बार-बार मुख्यमंत्री से कहते हैं कि अब वे थक चुके हैं। मुख्यमंत्री इसे प्रमाणित कर रहे हैं कि बिहार कोई और चला रहा है, मुख्यमंत्री हाईजैक हो गए हैं। इधर, रविवार को बिहार में INDIA गठबंधन की बैठक हुई, जिसमें कई फैसले लिए गए हैं। राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि INDIA गठबंधन एकजुट है और मजबूती के साथ चुनाव लडे़गा। इसके लिए संकल्प लिया गया।
यह भी पढ़ें:- जापान ने की पहलगाम हमले को लेकर भारत को पूरा समर्थन देने की पेशकश, पुतिन का भी मिला साथ
उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन महामजबूत है और महाविजय हासिल करेगा। गठबंधन में शामिल सभी दल एकता के साथ जनता के बीच जा रहे हैं। मृत्युंजय तिवारी ने कहा कहा कि बीजेपी क्या बोलेंगे, जनता की पसंद तेजस्वी यादव हैं, जनता के मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव हैं। पूरा बिहार बोल रहा है कि तेजस्वी की सरकार बनेगी। कौन क्या बोलता उससे फर्क नहीं पड़ने वाला है। तेजस्वी की सरकार बनकर रहेगी ये तय है। वहीं भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि NDA अपने आप में एकजुट हैं और हम सब 220 से ज्यादा सीटें जीतने जा रहे हैं और हर कोई जानता है कि जितने घोटालेबाज हैं वो एक साथ मिलकर ही INDI गठबंधन बनाए थे, ताकि उनके घोटाले छिप सके। आज भी INDI गठबंधन कहां है ये किसीको नहीं पता है। (Tejashwi on Nitish Kumar)
UPA ने जनगणना क्यों नहीं करवाई?: भाजपा
भाजपा सांसद ने कहा कि ये लोग सत्ता हासिल करके कैसे बंटवारा होगा और बिहार को लूटकर कैसे बंटवारा करेंगे इसको तय करने के लिए ये लोग बैठक करते हैं। बिहार की जनता NDA के साथ थी और NDA के साथ रहना वह उचित समझती है। JDU सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि जब राजद UPA सरकार में 10 साल और 15 साल बिहार में सत्ता में थे, तब उन्होंने जातिगत जनगणना क्यों नहीं करवाई? नीतीश कुमार ने बिहार में जातिगत जनगणना करवाने की पहल की, रिपोर्ट प्रकाशित की और जो एक्शन लेना था वो लिया। INDIA गठबंधन की मुंबई बैठक में जब नीतीश कुमार ने जाति आधारित जनगणना को अपने एजेंडे में शामिल करने की बात कही तो कांग्रेस और राजद पीछे हट गए। जनता जानती है कि इन (राजद) लोगों ने कभी अपने परिवार के अलावा किसी और समाज का कोई कल्याण नहीं किया। (Tejashwi on Nitish Kumar)
कांग्रेस की कोई भूमिका नहीं: प्रशांत किशोर
पटना में आयोजित INDIA गठबंधन की बैठक पर उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन कहां बचा है? बिहार में जिस तरीके से काम हो रहा है और जिस तरह से दोनों बजट में बिहार को केंद्र सरकार से सहयोग मिला है, उससे साफ है कि डबल इंजन की सरकार का फायदा बिहार के लोगों को मिल रहा है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम (NDA) बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे। केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने कहा कि INDI गठबंधन चाहे जितनी बैठक कर ले, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बिहार में NDA की जीत होगी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विकास की रफ्तार पर आगे बढ़ रहा है, बिहार भी उसी रफ्तार पर आगे बढ़ेगा। वहीं जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि तेजस्वी यादव महागठबंधन के मुख्यमंत्री का चेहरा हैं। RJD परिवार वाली पार्टी है और इस पर किसी चर्चा की जरूरत नहीं है, क्योंकि सभी जानते हैं कि यह लालू यादव की पार्टी है और उनके बेटे ही चेहरा होंगे। बिहार में कांग्रेस की कोई भूमिका नहीं है। (Tejashwi on Nitish Kumar)



